विफल विपक्षी नेता के लिए ब्रेक लगाना मुश्किल, संजय राउत ने कसा देवेंद्र फडणवीस पर तंज
विफल विपक्षी नेता के लिए ब्रेक लगाना मुश्किल, संजय राउत ने कसा देवेंद्र फडणवीस पर तंज
Share:

मुंबई: शिवसेना सांसद संजय राउत हमेशा अपने बयानों के लिए सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। अब आज यानी सोमवार को उन्होंने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा। आप सभी को बता दें कि बीते रविवार को फड़नवीस ने महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार की तुलना बाबरी मस्जिद से की थी। अब उसी को लेकर संजय राउत का बयान सामने आया है। आप सभी को पता हो कि संजय राउत शिवसेना के मुख्य प्रवक्ता भी हैं। अब आज संजय राउत ने ट्विटर पर एक ट्वीट कर लिखा कि, 'डाउनहिल जाने वाले वाहन और "विफल" विपक्षी नेता के लिए ब्रेक लगाना मुश्किल है, और ऐसे में "दुर्घटना अपरिहार्य है"।

इसी के साथ संजय राउत ने ट्वीट कर लिखा, "नीचे की ओर ढलान पर एक वाहन और एक असफल विपक्षी नेता के लिए ब्रेक लगाना मुश्किल है। दुर्घटना अपरिहार्य है।" इन सभी के बीच शिवसेना एमएलसी और पार्टी प्रवक्ता मनीषा कायंडे ने कहा कि, 'जब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को अपनी रैली के दौरान महंगाई और रोजगार का मुद्दा उठाया तो फड़नवीस ने इसे हंसी का शो कहा।' आप सभी को बता दें कि फडणवीस ने बीते रविवार को कहा था कि, 'शिवसेना महाराष्ट्र, हिंदुत्व या मुंबई का पर्याय नहीं है और कोई भी मुंबई को राज्य से अलग नहीं कर सकता है।' इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि वह मुंबई को "भ्रष्टाचार और कुकर्मों" से मुक्त करना चाहते हैं।

जी दरअसल गोरेगांव में भाजपा के उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित 'हिंदी भाषा महासंकल्प सभा' ​​को संबोधित करते हुए फड़नवीस ने कहा, "इस आदमी (उद्धव ठाकरे) ने पिछले ढाई साल (अपने शासन के) में राज्य के विकास, प्रगति और लोगों के कल्याण के बारे में कभी नहीं कहा।केवल बाघों की तस्वीरें क्लिक करने से कोई बाघ नहीं बन जाता। अब एक ही बाघ है- नरेंद्र मोदी।"

अंग्रेजी से आदिवासियों को काफी फायदा होगा: राहुल गाँधी

आज CM योगी के घर डिनर करेंगे PM मोदी, होने वाला है बहुत कुछ खास

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन ने कपास की कीमतों पर पीएम मोदी को लिखा पत्र

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -