'कांग्रेस के बिना कोई सरकार नहीं बन सकती': संजय राउत
'कांग्रेस के बिना कोई सरकार नहीं बन सकती': संजय राउत
Share:

मुंबई: शिवसेना सांसद संजय राउत ने बीते शनिवार को एक बार फिर से भाजपा पर अपने निशाने पर लिया है। जी दरअसल उनका कहना है, '2024 के लोकसभा चुनाव में केंद्र में गठबंधन की सरकार बनेगी। जिसमें कांग्रेस प्रमुख पार्टी होगी।' बीते शनिवार के दिन वह पुणे प्रेस क्लब द्वारा आयोजित जेएस करांदीकर स्मृति व्याख्यान देने पहुंचे थे। यहीं पर उन्होंने कहा, 'कांग्रेस के बिना कोई सरकार नहीं बन सकती, जो देश की प्रमुख और गहरी जड़ों वाली पार्टी है। कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल भी है। अन्य दल क्षेत्रीय हैं।'

वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी के कई दशकों तक सत्ता में बने रहने संबंधी राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर के बयान के संबंध में पूछे जाने पर संजय राउत ने कहा, 'भाजपा भारतीय राजनीति में रहेगी, लेकिन विपक्षी दल के रूप में। शिवसेना नेता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दावा करती है कि यह दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। अगर, दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी चुनाव हार जाती है तो वह विपक्षी पार्टी बन जाएगी।' इस दौरान महाराष्ट्र का उदाहरण देते हुए उन्होंने यह तक कह डाला कि यहां भाजपा 105 विधायकों के साथ मुख्य विपक्षी दल है।

आप सभी को बता दें कि जल्द ही UP में चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में जब संजय राउत से यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'इस समय हमारा ध्यान दादरा नगर हवेली और गोवा पर है। उत्तर प्रदेश के चुनावों के लिए अभी समय है। हम उत्तर प्रदेश में छोटे दल हैं, लेकिन चुनाव लड़ेंगे।'

बंडी संजय कुमार ने कहा- "राज्य में शराब उत्पादन और धान की खेती पर रोक लगाने में।।।"

पेगासस मामले को लेकर शिवसेना सांसद संजय राउत ने कही ये बड़ी बात

समीर वानखेड़े को मिली Z+ सुरक्षा, संजय राउत ने जताई नाराजगी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -