सूखा मुक्त भारत बनाऐं, कांग्रेस मुक्त तो अपने आप बन जाएगा
सूखा मुक्त भारत बनाऐं, कांग्रेस मुक्त तो अपने आप बन जाएगा
Share:

मुंबई : भारत को कांग्रेसमुक्त बनाने के पहले उसे सूखामुक्त बनाए जाने की जरूरत है। यदि सूखा मुक्त भारत बन जाएगा तो फिर कांग्रेस मुक्त भारत अपने आप हो जाएगा। सूखा 50 वर्षों की देन है। यह बात शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने कही। उन्होंने महाराष्ट्र में सूखे की परिस्थितियां बनने पर गंभीर चिंता जताई तो दूसरी ओर देश के कई क्षेत्रों में पानी की उपलब्धता को लेकर सवाल भी उठाए। 

संजय राउत ने कहा कि आप सूखा मुक्त भारत कीजिए कांग्रेस मुक्त भारत तो अपने आप बन जाएगा। उनका कहना था कि देश में 33 करोड़ लोग भूख और गरीबी की ओर धकेले जा रहे हैं। यह एक तरह का एंटी नेशलिज़्म है। यदि भारत माता की जय ही कहना है तो फिर लोगों के पेट भरने होंगे।

उल्लेखनीय है कि सूखे की परेशानी पर शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में भी प्रकाशन किया था और कहा था कि बीयर कंपनियों को दिया जाने वाला पानी सूखा प्रभावित क्षेत्रों को दिया जाना चाहिए। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -