संजय निरुपम का बड़ा बयान, कहा-
संजय निरुपम का बड़ा बयान, कहा- "परमबीर सिंह बेल्जियम में हैं..."
Share:

मुंबई: मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की परेशानी दिन व दिन बढ़ती ही जा रही है। कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने  इस बात का दावा किया है कि वह इन दिनों बेल्जियम में समय बिता रहे है। साथ ही उन्होंने प्रश्न पूछा कि परमबीर सिंह बेल्जियम कैसे पहुंचे और उन्हें वहां तक भगाने में  किसने सहायता की। 

परमबीर सिंह के लापता होने पर मुंबई की एक अदालत ने उनके विरुद्ध शनिवार को गैर-जमानती वारंट भी जारी कर चुके है। इसपर कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने परमबीर सिंह पर हमला करते हुए बोला है कि वे तो फिलहाल बेल्जियम में छुपे बैठे है। जहां इस बारें में निरुपम ने ट्वीट किया, 'ये हैं मुंबई पुलिस के पूर्व पुलिस कमिश्नर। मंत्री पर हफ्ता वसूली का इल्जाम लगाया था। खुद 5 केस उनके ऊपर पहले से चल रहे है। वहीं इस बारें में  पुलिस ने  बोला है कि ये फरार हैं। इतना ही नहीं ये बेल्जियम में हैं. बेल्जियम गए कैसे? इन्हें किसने सेफ पैसेज दिया? क्या हम अंडरकवर भेजकर इन्हें ला नहीं सकते ?'' 

परमबीर बीते कुछ माह से लापता हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसियां पूछताछ के लिए परमबीर सिंह को कई आने के लिए भी कहा, लेकिन वह अब तक पेश नहीं हो पाए है। वह मई  माह से स्वास्थ्य वजहों का हवाला देकर छुट्टी पर गए हुए है। परमबीर सिंह को उनके चंडीगढ़ स्थित आवास पर कई पत्र भेजे गए और उनके ठिकाने के बारे में पूछताछ की गई, लेकिन कोई उत्तर अब तक नहीं मिल पाया है। 

शर्मनाक: HIV पॉजिटिव होने की बात छिपाकर कर दी युवक की शादी और फिर...

'जेल में आर्यन खान मेरा दोस्त था', इंटरव्यू देने वाला चोर फिर गिरफ्तार

PNB महिला अधिकारी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में 3 पुलिसकर्मियों को बताया जिम्मेदार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -