13 साल छोटी लड़की से प्यार करते थे संजय लीला भंसाली, फिर भी रह गए कुंवारे
13 साल छोटी लड़की से प्यार करते थे संजय लीला भंसाली, फिर भी रह गए कुंवारे
Share:

भारतीय सिनेमा के पॉपुलर निर्देशक, प्रोड्यूसर, स्क्रीनराइटर और म्यूजिक डायरेक्टर संजय लीला भंसाली आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। संजय सुपरहिट ब्लॉकबस्टर के लिए मशहूर हैं। उन्होंने भारतीय सिनेमा को बहुत ही बेहतरीन फिल्में दीं हैं। उनकी अधिकतर फ़िल्में सुपरहिट ही रहीं हैं। वैसे बहुत कम लोग जानते हैं कि संजय अपनी मां के बेहद करीब हैं इस वजह से उन्होंने अपने नाम के साथ मां का नाम भी जोड़ लिया। जी दरअसल संजय की मां का नाम लीला भसाली है। बात करें संजय के करियर के बारे में तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा चोपड़ा के असिस्टेंट के तौर पर की थी।

उस दौर में दोनों ने मिलकर फिल्म 'परिंदा', '1942 अ लव स्टोरी' और 'करीब' जैसी सुपरहिट फिल्में दीं। उसी बीच अचानक ही किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। देखते ही देखते झगड़ा इतना बढ़ा क‌ि संजय ने विधु से अलग होकर फिल्में बनाने का फैसला किया। उसके बाद संजय ने अपनी पहली फिल्म 'खामोशी' का निर्देशन किया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट गई। इस फिल्म के बाद कभी भी संजय ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। आपको बता दें कि उनके निर्देशन में बनी फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' अब तक कि सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर थी। वैसे संजय ने अधिकतर प्रेम कहानियां बनाई है और एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि वो प्रेम कहानियां ‌इसलिए बनाते हैं क्योंकि उनकी जिंदगी में कोई प्यार नहीं हैं।

वैसे संजय ने आज तक शादी नहीं की है। जी दरअसल संजय का कहना है कि 'उनका अभी शादी करने का कोई इरादा नहीं है।' इसके पीछे भी एक वजह है। जी दरअसल जिस समय संजय 'हम दिल दे चुके सनम' का निर्देशन कर रहे थे। उस समय उन्हें कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट से प्यार हो गया,जो उनसे 13 साल छोटीं थीं। कहा जाता है उनका यह प्यार सफल ना हो सका। वैसे मीडिया में दोनों के अफेयर की खूब खबरें आईं लेकिन दोनों ने इस बात को कभी नहीं कबूला।

अब टेक्सी और ऑटो में सफर करना होगा और भी महंगा

आज से शुरू हुई जेईई मेन 2021 परीक्षा, जानिए पूरा विवरण

सीएम भूपेश बघेल ने असम में सक्रिय गौ सिंडिकेट के आरोपों को लेकर पीएम मोदी से कही ये बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -