Jan 03 2016 02:22 PM
कानों में गूंजती तोपों की आवाज़ और एक राॅयल धुन आपके रग - रग में जोश भर देती है। टेलीविज़न पर इसे सुनकर आप ठिठक जाते हैं और कुछ देर के लिए अपनी आंखें टेलीविज़न पर गड़ा देते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं शेर - ए - मैसूर टीपू सुल्तान की। छोटे पर्दे पर द सोर्ड आॅफ टीपू सुल्तान के किरदार को जीवंत करने वाले इस लोकप्रिय अभिनेता, निर्माता, निर्देशक का नाम संजय खान था।
जिसने उस दौर में इतनी प्रभावी भूमिका निभाई। लोकप्रिय अभिनेता संजय खान का जन्म 3 जनवरी 1941 को हुआ था। संजय खान ने कई सफल फिल्मों और धारावाहिकों में अभिनय किया। इसके साथ उन्होंने दर्जनों से ज्यादा धारावाहिकों का निर्माण भी किया। हालांकि संजय खान का नीजी जीवन अधिक बेहतर नहीं रहा। उनके दो विवाह हुए।
जहां पहली पत्नी जरीन खान से उनके संबंध अधिक अच्छी नहीं रहे वहीं जीनत अमान से उनका दूसरा विवाह हुआ। जीनत और संजय का विवाह अधिक सफलनहीं हुआ। संजय को द सोर्ड आॅफ टीपू सुल्तान सिरीयल के लिए जाना जाता है। वैसे आज कल संजय ने फ़िल्मी पर्दो से दुरी बना ली है। वे अब फ़िल्मी पार्टियो और फिल्मो में काम ही नजर आते है।
हिंदी न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml
इंग्लिश न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml
फोटो - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml
© 2024 News Track Live - ALL RIGHTS RESERVED