मलाइका ने अर्जुन कपूर को किया किस तो कपूर खानदान की बहु ने कर दिया ऐसा कमेंट
मलाइका ने अर्जुन कपूर को किया किस तो कपूर खानदान की बहु ने कर दिया ऐसा कमेंट
Share:

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। यह बात अब किसी से भी छिपी नहीं है। आए दिन यह दोनों एक दूसरे के साथ समय बिताते हुए देखे जाते हैं। इन दोनों ने एक साथ नए साल का जश्न भी मनाया गया है। इस दौरान अर्जुन कपूर को किस करते हुए मलाइका ने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की गयी थी। मलाइका की इस तस्वीर को देखते ही अर्जुन कपूर की चाची ने ऐसा कमेंट कर दिया जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। मलाइका ने इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया था। 

तस्वीर शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा था- 'सूरज,सितारे, रोशनी और खुशी...2020।' इस तस्वीर में अर्जुन सेल्फी ले रहे हैं और मलाइका उन्हें किस कर रही हैं। तस्वीरों में दोनों की गजब की केमिस्ट्री दिख रही हैैं। इस तस्वीर पर संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर ने कमेंट कर दिया गया था। यह कमेंट सुर्खियां बटोर रहा है। महीप कपूर ने अर्जुन और मलाइका की रोमांटिक तस्वीर पर दिल वाला इमोजी और स्माइली बनाई। महीप का यह कमेंट इस वजह से भी ज्यादा चर्चा में है क्योंकि वह कपूर खानदान की बहू हैं। मलाइका की इस तस्वीर पर महीप के कमेंट से अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों की बॉन्डिग अच्छी है। मलाइका ने इस बार अर्जुन के साथ नए साल का जश्न गोवा में मनाया। गोवा में जश्न की मलाइका ने इसके अलावा कई और तस्वीरें भी शेयर की।

एक तस्वीर में मलाइका अपने परिवार के साथ नजर आईं। तस्वीर में अर्जुन कपूर के अलावा बहन अमृता अरोड़ा और मां के अलावा कई और लोग हैं। मलाइका और अर्जुन ने अपने रिश्ते का खुलासा अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर एक तस्वीर पोस्ट करके किया था। इस तस्वीर में अर्जुन और मलाइका एक दूसरे का हाथ पकड़े दिखे थे। मलाइका ने अभी हाल ही में शादी वाले बयान पर चर्चा में रही थीं। मलाइका अरोड़ा नेहा धूपिया (Neha Dhupia) के चैट शो 'नो फिल्टर नेहा' में पहुंची थीं। इस दौरान मलाइका ने अपनी शादी के बारे में खुलासा किया था। मलाइका ने बताया कि वह किस तरह से शादी करना चाहती हैं। मलाइका ने ड्रीम वेंडिग के बारे में कहा था- 'मेरी शादी बीच पर होगी और पूरी तरह से सफेद होगी। मुझे शादी में हर चीज सफेद चाहिए। एली साब गाउन पहनूंगी। ब्राइड्समेट्स मेरी गर्लगैंग होगी। मुझे ब्राइड्समेट्स का कॉन्सेप्ट काफी पसंद है।' 

फ़िल्म निर्माण में उतरीं छपाक की अभिनेत्री, प्रोड्यूसर बन सिनेमा को नये आयाम दे रहीं दीपिका पादुकोण

अनुराधा पौडवाल को 45 साल की महिला ने बताया माँ, 50 करोड़ रु की कर रही है मांग

दीपिका की बिल्डिंग में रणवीर ने लिया 4bhk फ्लैट, किराया जानकार रह जायेंगे दंग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -