भाजपा के पोस्टर में नज़र आए मोदी विरोधी संजय जोशी
भाजपा के पोस्टर में नज़र आए मोदी विरोधी संजय जोशी
Share:

इलाहाबाद : भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हेतु पोस्टरवार का प्रारंभ हो गया है। इलाहाबाद में लगे पोस्टर को लेकर विवाद हो गया था। दरअसल इस पोस्टर में भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय जोशी का नाम शामिल नहीं था। मगर अब इस पोस्टर में संजय जोशी का नाम शामिल कर लिया गया है। बीजेपी के पोस्टरों में जोशी के अलावा बीजेपी से नाराज अभिनेता से नेता बने सांसद शत्रुघ्न सिन्हा भी हैं। संजय जोशी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोधी माना जाता है।

भारतीय जनता पार्टी के पोस्टर्स में उनकी तस्वीर को स्थान मिलने को एक बड़ी बात कहा गया है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भरतीय जनता पार्टी के नेता केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उनका इस एजेंडा उत्तरप्रदेश को अपराध और भ्रष्टाचार से मुक्त करना है। यही नहीं आगामी वर्ष में चुनाव और इस तरह की स्थिति में प्रदेश में पार्टी के उम्मीदवार को लेकर भी चिंतन किया गया। केशव प्रसाद मौर्य ने श्री राम मंदिर के निर्माण को लेकर कई तरह के सवाल किए।

जिसमें उन्होंने कहा कि मंदिर बनेगा, मगर इसका फाॅर्मूला न्यायालय द्वारा किया गया फैसला या आपसी सहमति से होगा। श्री राम मंदिर का निर्माण हमारे लिए वोट मांगने का माध्यम नहीं है। इस तरह की बैठक में विभिन्न मसलों पर चर्चा की जाएगी। भारतीय जनता पार्टी की उत्तरप्रदेश में सत्ताधारी समाजवादी पार्टी के विरूद्ध कानूनी व्यवस्था को प्रमुख राजनीतिक मसले के रूप में उपयोग किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती भी चुनाव के लिए जमकर कैंपेनिंग कर रही हैं। ऐसे में सपा पर दबाव बढ़ गया है। इस तरह के मसले का उपयोग विभिन्न पार्टियों द्वारा हो रहा है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -