संजय गुप्ता के लिये हीरो है ऐश्वर्या राय बच्चन
संजय गुप्ता के लिये हीरो है ऐश्वर्या राय बच्चन
Share:

संजय गुप्ता की फिल्म 'जज्बा' बहुत जल्द रिलीज होने वाली है। इस फिल्म मे हीरो का किरदार इरफान खान ने निभाया है। पर संजय गुप्ता ने कहा है फिल्म की हीरो तो ऐश्वर्या राय बच्चन है। संजय गुप्ता ने 'कांटे' फिल्म बनाई थी। यह फिल्म पुरुष प्रधान फिल्म थी। 'जज्बा' फिल्म मे एक दमदार महिला के ऊपर ज्यादा ध्यान दिया गया है। 

संजय गुप्ता ने ऐश्वर्या की तारीफ मे कहा है कि उन्होने बड़े बड़े हीरो के साथ काम किया है। संजय ने  जॉन अब्राहम ,संजय दत्त सभी के साथ अच्छी फिल्मे बनाई है। ऐश्वर्या इन सारे हीरो से कम नहीं है। ऐश्वर्या ने फिल्म मे बहुत अच्छा काम किया है। संजय ने कहा कि ऐश्वर्या फिल्म की हीरो है।  

संजय ने कहा कि ऐश्वर्या के साथ उन्हे काम करना बहुत अच्छा लगा है। ऐश्वर्या बहुत आसानी से हर किरदार कर लेती है। वे बहुत ही अनुशासन मे रहती है। 'जज्बा' फिल्म मे ऐश्वर्या आपको वकील के किरदार मे दिखाई देने वाली है। फिल्म मे ऐश्वर्या अपनी बेटी को बचाती है और अपनी बेटी को बचाने के लिये उसे कुछ गलत भी करना पड़ता है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -