रातों-रात पत्नी संग दुबई रवाना हुए संजय दत्त, जानिए क्यों?
रातों-रात पत्नी संग दुबई रवाना हुए संजय दत्त, जानिए क्यों?
Share:

आप तो जानते ही हैं कि बीते दिनों ही बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त को लेकर एक बड़ी खबर आई थी। जी दरअसल वह फेफड़ों के कैंसर से जंग लड़ रहे हैं। जी दरअसल संजय ने बीते 11 अगस्त 2020 को अपने लंग कैंसर से पीड़ित होने की खबर फैंस को बताई थी। जैसे ही उन्हें इस बीमारी के बारे में पता चला था उन्होंने इसका ट्रीटमेंट लेना शुरू कर दिया था और अब भी वह ट्रीटमेंट ले रहे हैं। अब हाल ही में मिली जानकारी के मुताबिक वह अचानक मुंबई छोड़कर विदेश चले गए हैं।

जी हाँ और उनके साथ उनकी पत्नी मान्यता दत्त भी है। खबर है कि संजय के मुंबई अचानक छोड़ देने की खबर उनसे जुड़े एक सूत्र ने बताई है। वैसे यह भी बताया गया है संजय और मान्यता दोनों चार्टर्ड फ्लाइट से साथ गए हैं। दोनों 15 सिंतबर को शाम 4 बजे मुंबई से दुबई के लिए रवाना हुए हैं। एक वेबसाइट की खबर के मुताबिक, एक्टर अपने बच्चे शहरान और इकरा को काफी मिस कर रहे थे और उन्हीं से मिलने के लिए दोनों दुबई चले गए हैं।

वैसे यह भी बताया जा रहा है कि दोनों वहां केवल 7 से 10 दिन तक रहेंगे और वापस मुंबई आ जाएंगे। आप जानते ही होंगे शहरान और इकरा इस वक्त दुबई में हैं उन्हें ही छोड़कर मान्यता मुंबई आईं थीं जब उन्हें संजय दत्त के बारे में पता चला था। वैसे बात करें संजय के काम के बारे में तो इलाज के साथ-साथ अपनी नई फिल्म शमशेरा की शूटिंग पर भी फोकस कर रहे हैं। वह इन दिनों शूटिंग पर भी जाते नजर आ चुके हैं। जल्द ही आप उन्हें केजीएफ चेप्टर 2, रणबीर कपूर संग शमशेरा, भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में देखेंगे।

एक व्यक्ति के सवाल ने की कंगना की बोलती बंद

कंगना ने BMC को भेजा नोटिस, दफ्तर तोड़ने पर माँगा 2 करोड़ का हर्जाना

कुत्तों की लड़ाई में इस बॉलीवुड एक्टर ने लिया अपनी पत्नी से तलाक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -