मुंबई ब्लास्ट से जुड़ा था संजय दत्त का नाम, जेल में मिलता था मक्खी वाला खाना
मुंबई ब्लास्ट से जुड़ा था संजय दत्त का नाम, जेल में मिलता था मक्खी वाला खाना
Share:

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त का आज जन्मदिन है। वैसे तो अब उनका जीवन सामान्य हो गया है लेकिन एक समय था जब उन्होंने जेल में समय बिताया था। जी हाँ, जेल में उनका जीवन बेहद मुश्किल हालातों में बीता था। वहीं कैद से रिहा होने के बाद उन्होंने जेल में बिताए एक-एक दिन को सालों के बराबर बताया था। जी दरअसल एक इंटरव्यू में संजू बाबा ने कहा था कि वो उन काले दिनों को कभी भुला सकते हैं। उन्हें तो भरोसा ही नहीं था कि वे अब खुली हवा में सांस ले रहे हैं। इसी के साथ संजय दत्त पर पैसे के दम पर जेल में तमाम ऐशो आराम जुटाने आरोप लगा था। हालाँकि संजय ने उस वक्त कहा था कि उन्हें जेल में कीड़ों वाला खाना दिया जाता था।

इसी के साथ उन्होंने बताया था कि कई मर्तबा खाने में मक्खी पड़े देखी थी और दिनभर काम के बाद भूख लगती थी, तो मक्खी निकालकर खाना खा लेता था। इसके अलावा एक इंटरव्यू में संजू ने बताया था कि, जेल में उन्हें जानवरों जैसा खाना दिया जाता था, उनका दोस्त युसुफ तो वो खाना खाता ही नहीं था। इसी के साथ संजय ने बताया कि उन्होंने तकरीबन एक साल तक ऐसी ही दाल खाई थी, सब्जी के नाम पर वहां बस 'राजगिरा' बनता था। जी दरअसल संजय दत्त जेल में कई काम करते थे, हालांकि उन्हें एंटरटेनमेंट का काम भी सौंपा गया था। वह जेल के अंदर कम्युनिटी रेडियो में जॉकी के तौर पर भी काम करते थे। इसी के साथ संजय दत्त, जेल में कागज की थैलियां बनाते थे और इसके लिए उन्हें हर दिन 50 रुपए मिलते थे। इसके अलावा संजय दत्त साथी कैदियों को मिमिक्री आयटम सुनाकर उनका मनोरंजन भी करते थे।

कहा जाता है संजय दत्त को माचो मैन कहा जाता है, क्योंकि वह जेल में भी नियम से कसरत करते थे। उन्होंने देसी व्यायाम के जरिए सिक्स पैक ऐब्स बना लिए थे। वह हर दिन सुबह 5 बजे उठकर व्यायाम में जुट जाते थे और वह योग और ध्यान भी करते थे। कहा जाता है साल 1993 में हुए मुंबई ब्लास्ट के बाद संजय दत्त को एके-47 जैसे हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वहीं इस केस में टाडा की कोर्ट में वह दोषी साबित हुए थे और उन्हें अदालत ने 5 साल की सजा सुनाई थी, हालांकि अच्छे बर्ताव की वजह से उन्हें जेल से 103 दिन पहले 25 फरवरी 2016 को सज़ा माफ कर रिहा किया गया था।

पत्नी ने अनोखे अंदाज में दी संजय दत्त को जन्मदिन की बधाई

300 से ज्यादा लड़कियों संग बनाए संबंध-निकलता था मुंह और नाक से खून, जानिए संजय दत्त के बारे में चौकाने वाली बातें

तो इस वजह से टूट गया दिशा-टाइगर का रिश्ता, हुआ चौकाने वाला खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -