REVIEW: अफगानों और मराठाओं के बीच हुए युद्ध की दास्ताँ हैं 'पानीपत', दमदार किरदार में नज़र आ रहे हैं संजय दत्त
REVIEW: अफगानों और मराठाओं के बीच हुए युद्ध की दास्ताँ हैं 'पानीपत', दमदार किरदार में नज़र आ रहे हैं संजय दत्त
Share:

मुंबई: छत्रपति शिवाजी से लेकर पेशवा बाजीराव की कहानियां हम सभी ने कभी ना कभी सुनी या पढ़ी हैं। पानीपत फिल्म के निदेशक  आशुतोष गोवारिकर ने एक और मराठा योद्दा, सदाशिव राव भाउ की कहानी को पर्दे पर दर्शाया है। फिल्म की कहानी मराठाओं और अफगानों के बीच हुए तीसरे युद्ध के बारे में है, इसमें सदाशिव राव भाउ ने उस समय के सबसे खूंखार अफगानी बादशाहों में से एक अहमद शाह अब्दाली के साथ जंग लड़ी थी। 

यह युद्ध इतना खतरनाक था कि अब्दाली ने भी मराठा योद्धाओं की बहादुरी और दृढ़ता की तारीफ की थी। फिल्म में अर्जुन कपूर ने सदाशिव का रोल निभाया है। अर्जुन अपने रोल में एक दम फिट बैठते हैं। फिल्म में अर्जुन कपूर, कृति सेनन के साथ रोमांस करते हुए नज़र आ रहे हैं। कृति सेनन फिल्म में सदाशिव की पत्नी पार्वती का रोल निभा रही है। वो सदाशिव से बचपन से प्यार करती है। उनका लुक, अदाएं और उनका अभिनय तारीफे काबिल है। 

फिल्म का निर्देशन भी शानदार है। आशुतोष के डायरेक्शन का कमाल आपको इस फिल्म के हर फ्रेम में दिखाई देगा। फिल्म में सेट्स का इस्तेमाल भी शानदार तरीके से किया गया है। फिल्म की कहानी से लेकर एक्टर्स का काम, सिनेमेटोग्राफी एक्शन और यहां तक की भावनात्मक सीक्वेंसेस और रोमांस सभी कुछ शानदार है। फिल्म फर्स्ट हाफ में थोड़ा स्लो है, लेकिन सेकंड हाफ में फिल्म तेजी पकड़ती है। आपका पूरा पैसा वसूल हो जाता है। इस फिल्म को 5 में से 3 स्टार्स मिले हैं।

REVIEW: घरवाली-बाहरवाली के बीच फंसे कार्तिक आर्यन, आज सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई 'पति पत्नी और वो'

बॉक्स ऑफिस पर चला विद्युत जामवाल का जादू, 'कमांडो 3' ने सात दिन में कमाए इतने करोड़ रुपए

अर्जुन कपूर की फिल्म 'पानीपत' के लिए रणवीर ने किया विश, शेयर की सेल्फी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -