रणबीर कपूर के बाद इस सुपरस्टार के साथ फिल्म बनाएंगे संदीप रेड्डी, होगा जबरदस्त धमाल
रणबीर कपूर के बाद इस सुपरस्टार के साथ फिल्म बनाएंगे संदीप रेड्डी, होगा जबरदस्त धमाल
Share:

मशहूर भारतीय निर्देशक संदीप रेड्डी वंगा ने 'अर्जुन रेड्डी' से पूरे भारत को दीवाना बना दिया था। यह मूवी सिनेमाघरों में सुपरहिट रही थी तथा बॉक्स ऑफिस हिल उठा था। 'अर्जुन रेड्डी' को संदीप ने हिंदी भाषा में 'कबीर सिंह' नाम से बनाया, जिसमें शाहिद कपूर मुख्य किरदार में दिखाई दिए। शाहिद कपूर वर्षों से सोलो ब्लॉकबस्ट मूवी के लिए तड़प रहे थे तथा उनकी यह तड़प 'कबीर सिंह' ने समाप्त की। 'कबीर सिंह' अभिनेता शाहिद कपूर के करियर की सबसे बड़ी हिट मूवी सिद्ध हुई।

फिल्म 'कबीर सिंह' के पश्चात् संदीप रेड्डी वंगा इन दिनों रणबीर कपूर की 'एनिमल' में बिजी हैं। इस मूवी में रणबीर कपूर के साथ-साथ अनिल कपूर, बॉबी देओल तथा परिणीति चोपड़ा जैसे स्टार्स भी दिखाई देंगे। फिल्म 'एनिमल' का घोषणा टीजर इतना धांसू था कि ऑडियंस इसे देखने के लिए अभी से बेचैन दिखाई दे रहे हैं।

रणबीर कपूर की 'एनिमल' समाप्त करते ही संदीप रेड्डी वंगा दक्षिण फिल्म जगता के जाने-माने अभिनेता महेश बाबू के साथ हाथ मिला सकते हैं। संदीप रेड्डी ने एक इंटरव्यू के चलते कहा है कि वो महेश बाबू के साथ शीघ्र ही हाथ मिलाएंगे। दोनों ने अभी तक यह निर्णय नहीं लिया है कि इनकी मूवी कब तक आरम्भ होगी किन्तु दोनों ने साथ में काम करने का इरादा बना लिया है। वही संदीप रेड्डी के इस बयान के बाद प्रशंसक अनुमान लगाने लगे हैं कि 'एनिमल' समाप्त होते ही संदीप रेड्डी अपनी आगामी मूवी महेश बाबू के साथ आरम्भ कर देंगे। महेश बाबू और संदीप रेड्डी ने कुछ समय पूर्व ही एक एड फिल्म साथ में शूट की है, जिसे बहुत पसंद किया जा रहा है।

सपना चौधरी को टक्कर दे रही ये मशहूर हरयाणवी डांसर, रिलीज होते ही गाने ने मचाया धमाल

पिंक ड्रेस में फोटो शेयर कर शहनाज गिल ने फैंस को किया खुश

इस मशहूर अभिनेता का बेटा हुआ गिरफ्तार, प्राइवेट बैंक का डेटा चुराने का लगा आरोप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -