कई टीवी शोज में नजर आ चुकी है 'कुछ कुछ होता है' की 'अंजलि'
कई टीवी शोज में नजर आ चुकी है 'कुछ कुछ होता है' की 'अंजलि'
Share:

बॉलीवुड फिल्मों तथा छोटे पर्दे पर अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों को जीतने वालीं सना सईद आज अपना जन्मदिन मना रही है। सना सईद वही लड़की हैं जिन्होंने शाहरुख खान, काजोल तथा रानी मुखर्जी की बेहतरीन फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में शाहरुख की बेटी का किरदार निभाया था। इस मूवी में उनकी भूमिका का नाम अंजलि था। उनकी यह कभी न भूल पाने वाली भूमिका है। 

सना सईद का जन्म 22 सितंबर 1988 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने अपनी पूरी पढ़ाई मुंबई से ही की है। सना सईद प्रथम बार बाल कलाकार के रूप में फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में ही दिखाई दी थीं। यह फिल्म वर्ष 1998 में आई थी। इस मूवी में उनकी चुलबुली भूमिका को बहुत सराहा गया। फिल्म 'कुछ कुछ होता है' के पश्चात् सना सईद ने 'हर दिल जो प्यार करेगा' तथा 'बादल' में भी बाल आर्टिस्ट के रूप में काम किया था। 

वही इन तीन फिल्मों के पश्चात् सना सईद काफी वक़्त तक बड़े पर्दे से गायब रहीं। तत्पश्चात उन्होंने टेलीविज़न सीरियल्स से हिंदी फिल्मों में वापसी की। सना सईद वर्ष 2008 में 'बाबुल का आंगन छूटे न' तथा 'लो हो गई पूजा इस घर की' टेलीविज़न सीरियल में दिखाई दी। छोटे पर्दे पर भी उनकी एक्टिंग को पसंद किया गया। इसके अतिरिक्त वह कई रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 6', 'झलक दिखला जा 7', 'नच बलिए 7' तथा 'झलक दिखना जा 9' में भी दिखाई दे चुकी हैं। सना सईद ने वर्ष 2012 में फिर से बड़े पर्दे पर वापसी की। वह करण जौहर द्वारा डायरेक्टेड फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में दिखाई दी थीं। 

KKR 11: ग्रैंड फिनाले से पहले सामने आया नया प्रोमो, जबरदस्त अंदाज में दिखी दिव्यांका त्रिपाठी

मोनी रॉय के देसी अंदाज ने जीता फैंस का दिल, अदाएं देख हो जाएंगे दीवाने

विधानसभा स्पीकर पर भड़की राखी सावंत, बोली- दादा की उम्र के हैं, लिहाज रखिए...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -