सना मकबूल के चेहरे पर लगी गंभीर चोट, कहा- 'टास्क फेक नहीं होते हैं'
सना मकबूल के चेहरे पर लगी गंभीर चोट, कहा- 'टास्क फेक नहीं होते हैं'
Share:

टीवी का बहुत ही बेहतरीन स्टंट बेस्ट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 11 इन दिनों दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है। इस शो में सेलेब्स नजर आ रहे हैं जो एक से बढ़कर एक खतरनाक स्टंट्स कर रहे हैं। इसे देखने के बाद लोगों की सांसें थम रहीं हैं। वैसे इन दिनों शो की क्रेडिबिलिटी पर भी सवाल उठ रहे हैं और कई बार यूजर्स शो में होने वाले टास्क को फेक बता रहे है। अब इन सभी के बीच शो के सीजन 11 की कंटेस्टेंट सना मकबूल ने अपनी एक सेल्फी शेयर कर बताया है कि शो फेक नहीं है। आप देख सकते हैं फोटो में सना के चेहरे पर चोट के निशान हैं, और माथे पर रेड मार्क्स भी हैं।

अपनी इस चोटिल सेल्फी को शेयर करते हुए सना ने कैप्शन में बताया है कि, 'शो में होने वाले टास्क फेक नहीं होते हैं।' अब सेल्फी में सना के चोट के निशान से भरे चेहरे को देखने के बाद कई लोग शॉक्ड हो गए हैं। आप देख सकते हैं सना ने ये फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा- ''एक एक्टर होने के नाते, जब आप खतरों के खिलाड़ी 11 जैसे शो में हिस्सा लेते हो। शो करने के लिए काफी सारी हिम्मत और पावर चाहिए होती है। स्टंट करने के बाद ये मेरा चेहरा है। ये फेक नहीं है। हम इसे खुद से करते हैं। इस सबसे हमें गुजरना पड़ता है। ये सबसे दर्दनाक एक्सपीरियंस रहा।''

आप सभी जानते ही होंगे इन दिनों शो में सना मकबूल अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। अब तक उन्होंने कई सारे स्टंट्स को अब तक परफॉर्म किया है। वैसे सना का नाम शो में नजर आने वाले विशाल आदित्य सिंह से जुड़ा हुआ है दोनों की आपस में अच्छी बनती है और दोनों के रिलेशन में होने की भी खबरें तेज हैं।

अब गंगा पार करने के लिए करना पड़ेगा 40 Km का अतिरिक्त सफर, जानिए क्या है वजह

वीगन खाना खाने टेंड्रिल रेस्टोरेंट पहुंचे विरूष्का, तस्वीरें वायरल

Video: क्या अफगानी महिलाओं को मिलेंगे लोकतान्त्रिक अधिकार ? सवाल सुनकर हंस पड़ा तालिबानी आतंकी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -