शादी के बंधन में बंधे सना मकबूल और विशाल आदित्य सिंह!, निक्की तंबोली ने दी बधाई
शादी के बंधन में बंधे सना मकबूल और विशाल आदित्य सिंह!, निक्की तंबोली ने दी बधाई
Share:

खतरों के खिलाड़ी 11 में नजर आ रहे कंटेस्टेंट्स सना मकबूल और विशाल आदित्य सिंह इन दिनों चर्चाओं का हिस्सा बने हुए हैं। इन दोनों की डेटिंग की खबरें शो के शुरआत से ही जोरों पर हैं और अब तो खबरें यह आ रहीं हैं कि दोनों ने शादी कर ली है। जी दरअसल स्टंट बेस्ड रियलिटी शो की शूटिंग के दौरान सना और विशाल को अक्सर ही एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करते हुए देखा गया है। आए दिन दोनों के कई फोटोज सामने आए जो बेहतरीन रहे। अब इसी बीच सना ने एक खास कैप्शन के साथ विशाल संग अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर की हैं। जो आप यहाँ देख सकते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sana Makbul (@divasana)

वहीं सना की फोटोज पर निक्की तंबोली ने खास कमेंट किया है, जो सभी को हैरान कर रहा है। सबसे पहले आप देख सकते हैं सना नई फोटोज में विशाल संग पोज देती हुई नजर आ रही हैं। वहीं सना ने फोटो के साथ कैप्शन में खुद को विशाल की फैन गर्ल बताया है। इसी के साथ उन्होंने विशाल को 'सुपर लेजेंड या अल्ट्रा लेजेंड' कहा है।

अब सना की विशाल संग स्टनिंग तस्वीरें सामने आते ही शो के दूसरे कंटेस्टेंट्स दोनों को छेड़ने लगे हैं। इस लिस्ट में निक्की तंबोली का नाम भी शामिल है लेकिन उनका कमेंट सबसे ज्यादा खास है। जी दरअसल निक्की ने इन तस्वीरों को देखने के बाद कमेंट करते हुए लिखा है, "हैप्पी मैरिड लाइफ।" अब उनके इस कमेंट पर सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं और कई लोग कह रहे हैं दोनों ने केपटाउन में ही शादी कर ली। वैसे सना की तस्वीरों पर वरुण सूद ने लिखा है, "प्यारे लोग।" वहीं खुद विशाल ने भी रिएक्ट करते हुए लिखा है, "ब्लश ब्लश"। अब यह फोटोज तेजी से चर्चा का विषय बन चुके है।

इस साल 1 लाख लोगों को नौकरी देगी ये मल्टीनेशनल कंपनी, 41।8% बढ़ी आमदनी'

अपनी निगरानी में पेगासस मामले की जांच कराए सुप्रीम कोर्ट।।', बसपा सुप्रीमो मायावती की मांग

भले ही मैं कद से छोटा हो सकता हूं, लेकिन मुझमे वज्र की ताकत है: ईटेला राजेंद्र

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -