स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल में सना खान ने दी स्पीच, पति ने शेयर किया वीडियो
स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल में सना खान ने दी स्पीच, पति ने शेयर किया वीडियो
Share:

एक्ट्रेस रह चुकीं सना खान अब फिल्म इंडस्ट्री छोड़ चुकीं हैं। हालाँकि अब भी उन्हें लेकर चर्चाएं होना बंद नहीं हुई हैं। वह अब भी सोशल मीड‍िया पर एक्टिव हैं और अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कई बातें शेयर करती रहती हैं। बीते 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर सना और उनके शौहर अनस सैय्यद एक स्कूल में आमंत्र‍ित किए गए थे और कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब वे बाहर निकले तब सना को देखने वालों की भीड़ लग गई। अब अदाकारा ने स्वतंत्रता दिवस के सेल‍िब्रेशन की कई तस्वीरें और वीड‍ियोज शेयर किए हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Saiyad Sana Khan (@sanakhaan21)

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by AnasSaiyad (@anas_saiyad20)

आप देख सकते हैं शौहर के साथ स्कूल में आमंत्र‍ित सना ने तिरंगा भी फहराया। वहीँ इस दौरान सना ने शहीदों को याद किया और बच्चों को इस दिन के मायने बताए। उस दौरान भीड़ से बचाने के लिए सना और उनके शौहर के साथ गार्ड्स भी मौजूद थे जो आप इस वीडियो में देख सकते हैं। वैसे स्कूल से निकलते वक्त बच्चे गार्ड्स को धक्का देकर सना को देखने को जुटे। आप देख सकते हैं सना के पति ने एक वीड‍ियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वही एक वीडियो को सना ने शेयर कर कैप्शन में लिखा 'इतना सारा प्यार। बस अल्लाह इस मोहब्बत को बाकी रखें।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by AnasSaiyad (@anas_saiyad20)

वैसे बीते दिनों ही सना, अनस के साथ मालदीव वेकेशन पर गई थीं। यहाँ मालदीव से दोनों के कई वीडियो और फोटोज सामने आए थे जो हम आपको दिखा चुके हैं। वैसे पूरे ट्र‍िप में सना बुर्के में और उनके शौहर कुर्ता-पायजामा में दिखे थे।

अभिनेत्री ने इंटीरियर डिजाइनर के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा, किए हैरान कर देने वाले खुलासे

उइगर मुस्लिमों पर 'जुल्म' करने के लिए चीन ने दुबई में बनाई 'गुप्त जेल' - चीनी महिला का दावा

साउथ के इस मशहूर सुपरस्टार के साथ काम करना चाहते हैं मनोज बाजपेयी, बताई वजह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -