कोरोना पॉजिटिव हुई यह मशहूर अदाकारा, खुद दी जानकारी
कोरोना पॉजिटिव हुई यह मशहूर अदाकारा, खुद दी जानकारी
Share:

बॉलीवुड में भी कोरोना का कहर तेजी से बढ़ रहा है। अब तक कई सेलेब्स कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। ऐसे में अब ‘दंगल’ एक्ट्रेस सना फातिमा शेख को लेकर एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल वह भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं। इस बारे में जानकारी ख़ुद एक्ट्रेस ने दी है। जी दरअसल सना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है और इसके साथ उन्होंने बताया है कि, 'उनका कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है।'

कोरोना पॉजिटिव होने के बाद एक्ट्रेस ने ख़ुद को घर पर ही क्वारंटाइन कर लिया है। जी दरअसल एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में बताया है कि, 'वो पूरी सावधानी बरत रही हैं और सारे प्रोटोकॉल्स का पालन कर रही हैं।' इसी के साथ उन्होंने सभी फैंस को प्यार और दुआओं के लिए धन्यवाद भी किया है। आप सभी को बता दें कि कुछ दिन पहले ही ‘दंगल’ में सना के पिता का रोल निभाने वाले मिस्टरपरफेक्शनिस्ट अभिनेता आमिर ख़ान का भी कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है। उसके बाद से आमिर ख़ान भी घर पर ही क्वारंटाइन हैं और उन्होंने अपने पूरे स्टाफ को भी छुट्टी दे रखी है।

वैसे सना के अलावा अब तक कई सेलेब्स को कोरोना ने अपनी चपेट में लिया है। इस लिस्ट में रणबीर कपूर, संजय लीला भंसाली, कार्तिक आर्यन, आर माधवन, परेश रावल, मिलिंद सोमन, रमेश तैरानी, सातीश कौशिक, साउथ इंडियन एक्ट्रेस बिग बॉस 14 फेम निक्की तंबोली शामिल है। अब बात करें सना के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस हाल ही में नेटफ्लिक्स की फिल्म 'लूडो' और Zee5 पर रिलीज़ हुई फिल्म 'सूरज पे मंगल भारी' में नज़र आई थीं। अब एक्ट्रेस जल्द ही नेटफ्लिक्स की एंथोलोजी फिल्म 'अजीब दास्तान' में दिखाई देंगी।

ओडिशा में गर्मी ने ढाया कहर 40 से अधिक हो सकता है तापमान

उत्तर प्रदेश में इस तरह से मनाया गया होली का जश्न

आज है भ्रातृ द्वितीय, जानिए पूरा पंचांग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -