खुद को 'पैगंबर' बताने वाले सैमुअल को 50 साल की सजा, 20 पत्नियों के बावजूद..

खुद को 'पैगंबर' बताने वाले सैमुअल को 50 साल की सजा, 20 पत्नियों के बावजूद..
Share:

वाशिंगटन: अमेरिका के अरीजोना में बहुविवाह (Polygamist) की वकालत करने वाला सैमुअल रैपली बेटमैन (Samuel Rappylee Bateman) को एक संगीन आरोप में दोषी करार दिया गया है। उसे नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने का दोषी पाया गया है, और अमेरिकी कोर्ट ने उसे 50 साल की सजा सुनाई है। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अपने आप को ‘पैगंबर’ बताने वाला सैमुअल कथित तौर पर 20 शादियां कर चुका है, यही नहीं वो अपनी पैदा की हुई बेटी से भी शादी कर चुका है। जानकारी के अनुसार, उसने अधिकतर शादियाँ 15 साल से कम आयु की लड़कियों से की है। उसके ऊपर व्यभिचार, वयस्कों और बच्चों से ग्रुप सेक्स, बाल यौन तस्करी जैसे आरोप हैं, जो कोर्ट में सुनवाई के दौरान सही पाए गए हैं।

आरोपी सैमुअल को 9 वर्षीय बच्ची का अपहरण कर उसे अपनी ‘बीवी’ बनाने और उसके साथ संबंध बनाने के आरोपों में सजा सुनाई गई है। वो जब पकड़ा गया था, तो एक ट्रेलर में था और उसके साथ 2-3 लड़कियाँ थी, जो कथित तौर पर तस्करी की शिकार थी। रिपोर्ट के अनुसार, सैमुअल ने 2019 में 50 लोगों का एक छोटे समूह का नेतृत्व शुरू किया था। 

उस ग्रुप का नाम फंडामेंटालिस्ट चर्च ऑफ जीसस क्राइस्ट ऑफ लेटर-डे सेंट्स (Fundamentalist Church of Jesus Christ of Latter-Day Saints) हैं। वो इस समूह को कंट्रोल करते-करते ही अपने आप को ‘पैगंबर’ कहने लगा था। इसी दौरान उसने अपनी ही बेटी से विवाह करने की इच्छा जताई थी। इसके अलावा उसने अपने तीन अनुयायियों से ये तक कहा था कि वो लोग भी उसकी बेटियों के साथ सेक्स करें वो भी तब जब उनमें से एक लड़की केवल 12 की थी।

 

Share:

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
- Sponsored Advert -