इस दिन लॉन्च होंगे Samsung के सबसे पावरफुल स्मार्टफोन्स
इस दिन लॉन्च होंगे Samsung के सबसे पावरफुल स्मार्टफोन्स
Share:

Samsung ने अपने इस वर्ष के Galaxy Unpacked इवेंट का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने कहा है कि वर्ष 2023 का Galaxy Unpacked इवेंट 1 फरवरी को होगा। हालांकि, इससे पहले ही लीक रिपोर्ट में इस बात की खबर मिल गई थी। अब कंपनी ने इसको आधिकारिक कन्फर्म कर दिया है। सैमसंग ने फिलहाल ये जानकारी नहीं दी है कि इस इवेंट में किन डिवाइस को पेश किया जाएगा। मगर लीक्स के मुताबिक, कंपनी ने इस इवेंट में नई Samsung Galaxy S-सीरीज स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर सकती है। इसमें Samsung Galaxy S23, Galaxy S23 Plus एवं Galaxy S23 Ultra सम्मिलित हो सकते हैं। 

कंपनी ने अपने आधिकारिक न्यूजरूम में लिखा कि सैमसंन सैन फ्रांसिस्को में होने वाले इन-पर्सन Unpacked इवेंट को आयोजन करेगी। कंपनी कोरोना के कारण इन-पर्सन इवेंट का आयोजन बीते 3 वर्षों से नहीं कर रही थी। इस इवेंट को सैमसंग के आधिकारिक पोर्टल से लाइव स्ट्रीम भी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सैमसंग न्यूजरूम एवं सैमसंग के यूट्यूब चैनल के माध्यम से भी इस इवेंट को लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इसकी लाइव स्ट्रीमिंग 10 AM PST बजे से आरम्भ होगी। भारत में ये समय रात के तकरीबन 11।30 बजे का होगा। 

Samsung Galaxy S23 सीरीज को लेकर कई लीक्स सामने आती रही हैं। इस कारण इसके अधिकतर स्पेसिफिकेशन्स के बारे हमें पहले से जानकारी मिल गई है। तीनों ही मॉडल्स में Qualcomm का Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, एक लीक के मुताबिक, सेलेक्टेड देशों में कंपनी एक नए चिपसेट के साथ मोबाइल को लॉन्च कर सकती है। नई रिपोर्ट के मुताबिक, Galaxy S23, Galaxy S23 Plus और Galaxy S23 Ultra यूनिबॉडी डिजाइन के साथ आ सकता है। Galaxy S23 स्मार्टफोन्स बैटरी एवं स्क्रीन साइज के मामले में अलग-अलग हो सकते हैं। इसमें Galaxy S23 Ultra टॉप वैरिएंट हो सकता है। इसको लेकर बोला जा रहा है इसमें 200-मेगाापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया जा सकता है।

TWITTER में होने जा रहा अब तक सबसे बड़ा बदलाव, जानिए क्या है वजह

APPLE में आया अब तक सबसे धमाकेदार फीचर्स

107 रूपए में BSNL लेकर आया 84 दिन वाला प्लान! जानिए क्या है खास

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -