आखिर कौन हैं संजय सिंह?, जो अब करेंगे आर्यन खान ड्रग्स केस की जांच
आखिर कौन हैं संजय सिंह?, जो अब करेंगे आर्यन खान ड्रग्स केस की जांच
Share:

मुंबई: आर्यन खान ड्रग्स केस की जांच के लिए समीर वानखेड़े के बाद संजय सिंह को बुलाया गया है। आप सभी को बता दें कि अब इस ड्रग्स केस से मुंबई जोन के एनसीबी डायरेक्टर समीर वानखेड़े को बाहर कर दिया गया है। आप सभी जानते ही होंगे उन्होंने इस मामले की जांच की शुरुआत काफी तेजी से की थी, और आर्यन खान की गिरफ्तारी भी हो गई थी, लेकिन देखते ही देखते उन्हें केस से बाहर कर दिया। अब उनकी जगह एनसीबी के SIT हेड संजय सिंह को बुलाया गया है और वह बीते कल ही यानि शनिवार को ही दिल्ली से मुंबई आ चुके हैं।

आखिर कौन हैं संजय सिंह- संजय सिंह साल 1996 बैच के ओडिशा कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। आप सभी को बता दें कि उन्होंने अपने करियर में कई अहम पद संभाल रखे हैं। जी दरअसल उन्होंने अपना सफर ओडिशा पुलिस में ही बतौर Additional Commissioner शुरू किया था। वहीं उसके बाद वह ओडिशा पुलिस में ही IG की भूमिका में आ गए थे। केवल यही नहीं बल्कि सीबीआई के लिए भी संजय सिंह ने काफी काम किया है। वह वहां पर उपमहानिरीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

अब इस समय यानी वर्तमान में संजय सिंह एनसीबी के लिए काम करते हैं। वह उपमहानिदेशक (ऑपरेशन) के पद पर कार्यरत हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि संजय सिंह का भी कई ड्रग्स केस से गहरा नाता रहा है। जी दरअसल उन्होंने अब तक कई मामलों की जांच की है। यही वजह है कि उन्होंने ड्रग-विरोधी टास्क फोर्स का भी नेतृत्व कर रखा है। इसी के चलते संजय सिंह, समीर वानखेड़े की जगह आर्यन खान केस और नवाब मलिक के दामाद वाले मामले की जांच करने वाले हैं। इसी के साथ अन्य कई मामलों को भी संजय सिंह के पास भेजा जा चुका है।

इस तारीख तक अनिल देशमुख को भेजा गया न्यायिक हिरासत में।।।

बुजुर्ग ने ऑनलाइन बुक की शराब और हो गया जालसाजी का शिकार

हाथ में ये अनोखी चीज लेकर NCB दफ्तर पहुंचे आर्यन खान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -