लोगों के कंधों पर बंदूक रखकर चलाते हैं राहुल
लोगों के कंधों पर बंदूक रखकर चलाते हैं राहुल
Share:

नई दिल्ली: शोधार्थी छात्र रोहित वेमुला द्वारा आत्महत्या करने के बाद कुछ सप्ताह में ही कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के दूसरे दौरे पर भारतीय जनता पार्टी ने निशाना साधा। संबित पात्रा ने उपस्थितों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस इस मसले से शवों की राजनीति कर रही है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लेकर आरोप लगाया कि वे इस मसले को राजनीतिक रंग दे रहे हैं। 

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा द्वारा कहा गया कि इस मामले में राहुल गांधी असंवेदनशीलता दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल और उनकी जवाबदारी साथ-साथ नहीं हो सकती है। संबित पात्रा ने कहा कि रोहित वेमुला की आत्महत्या के मसले पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी दलित और गैर दलित की राजनीति पर उतर आए हैं। 

उन्होंने दलित और गैर दलित की राजनीति प्रारंभ कर दी है। पात्रा ने प्रश्न किया कि आखिर राहुल इतने कमजोर कैसे हो गए। कि वे लोगों और मसलों को इस तरह से उपयोग करते हैं जैसे कोई किसी के कंधे पर बंदूक रखकर चला रहा है। मालदा में हुई हिंसा और बिहार में गिरती कानून व्यवस्था पर राहुल गांधी की चुप्पी पर निशाना साधा गया। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -