मैं एक सबसे खुश दुल्हन हूँ.....
मैं एक सबसे खुश दुल्हन हूँ.....
Share:

बॉलीवुड की आइटम गर्ल के नाम से मशहूर और टेलीविजन के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस फेम संभावना सेठ आज अपने ब्वॉयफ्रेंड अविनाश द्विवेदी से शादी के बंधन में बंध ही गई. खबरों के मुताबिक संभावना सेठ गुरुवार को लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रेंड अविनाश द्विवेदी के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। मुंबई में हुई इस सेरेमनी के दौरान दोनों पक्षों के चुनिंदा फ्रेंड्स और रिलेटिव्स ही मौजूद थे।

बुधवार को हुई संगीत और मेहंदी की कुछ फोटोज उन्होंने सोशलमीडिया साइट्स इंस्टाग्राम पर भी शेयर की थी. बता दे कि भोजपुरी फिल्म में अपने आइम नंबर और अभिनय से पहचान बनाने वाली संभावना सेठ काफी चर्चित है. पिछले पांच साल के दोनों के इस रिश्तें पर आज शादी की मुहर लग जाएगी। बुधवार को संगीत और मेहंगी की रस्म पर संभावना जमकर झूंमती नजर आईं।

इंस्टाग्राम पर उन्होंने इस फंक्शन की कुछ फोटोज और वीडियो शेयर की हैं। इस फंक्शन के लिए संभावना ने रेड साड़ी लहंगा पहना था। संगीत सेरेमनी के दौरान संभावना अपने मंगेतर के साथ बॉलीवुड के कई पॉपुलर गानों पर थिरकती नजर आईं। गौरतलब है कि अविनाश से संभावना ने घरवालों के खिलाफ जाकर इसी साल फरवरी में सगाई की थी। अविनाश पेशे से एक्टर और डांसर हैं। संभावना और अविनाश पिछले 5 साल से रिलेशन में हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -