सोशल मीडिया से सामंथा ने हटाया ‘अक्किनेनी’ सरनेम, परेशान फैंस बोले- तलाक ले रही है क्या आप...
सोशल मीडिया से सामंथा ने हटाया ‘अक्किनेनी’ सरनेम, परेशान फैंस बोले- तलाक ले रही है क्या आप...
Share:

दक्षिण भारतीय फिल्म जगत की मशहूर अभिनेत्री सामंथा अक्किनेनी, जो सोशल मीडिया पर बहुत सक्रीय रहती हैं, मगर हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ ऐसे परिवर्तन किए हैं जिससे प्रशंसकों के मन में कई प्रश्न खड़े हो रहे हैं। दरअसल, सामंथा ने सोशल मीडिया अकाउंट से अपने नाम के आगे से अक्किनेनी हटा दिया है। अब उन्होंने डिस्प्ले नेम पर केवल एस(S) लिखा है। ट्विटर एवं इंस्टाग्राम पर सामंथा ने ये परिवर्तन किए हैं। वहीं फेसबुक पर अभी भी सामंथा अक्किनेनी नाम है।

वही अभी तक इसका कारण सामने नहीं आया है कि सामंथा ने ऐसा क्यों किया, मगर प्रशंसक इससे बहुत परेशान हो गए हैं। वो कमेंट कर रहे हैं कि कहीं सामंथा एवं नागा चैतन्य के बीच कोई विवाद तो नहीं हुआ जिसके कारण अभिनेत्री ने उनका सरनेम हटा दिया। या फिर अभिनेत्री तलाक ले रही है। बता दें कि सामंथा ने वर्ष 2017 में दक्षिण भारतीय फिल्म जगत के सुपरस्टार नागार्जुन के बड़े बेटे एवं अभिनेता नागा चैतन्य से विवाह किया था। कई वर्षों के रिश्ते के पश्चात् दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों दक्षिण भारतीय फिल्म जगत के परफेक्ट कपल्स में से एक हैं।

वही शादी के पश्चात् सोशल मीडिया अकाउंट्स पर सामंथा ने अपने नाम के आगे अक्किनेनी सरनेम लगा दिया था जो नागा चैतन्य का है। वह कई बार नागा के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करती रहती हैं। हालांकि नागा सोशल मीडिया पर उतना सक्रीय नहीं हैं। अब सामंथा ने क्यों सरनेम हटाया ये तो स्वयं वही बता सकती हैं तथा प्रशंसकों को भी उनके उत्तर की प्रतीक्षा रहेगी।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर आई अच्छी खबर, जानिए क्या है आज का भाव

जानिए किस बात की कार्रवाई को लेकर जो बिडेन ने क्यूबा पर नए प्रतिबंधों का किया एलान

ऐतिहासिक विरोध के बाद, उद्दंड क्यूवन को बड़े पैमाने पर परीक्षणों का करना पड़ा सामना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -