टूट गया जनता परिवार, बिहार में खुद के दम पर चुनाव लड़ेगी सपा
टूट गया जनता परिवार, बिहार में खुद के दम पर चुनाव लड़ेगी सपा
Share:

लखनऊ​ : बिहार में चुनाव के पहले एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। दरअसल जनता परिवार में बिखराव की बात सामने आई है। जिसके तहत अब सपा ने बिहार में अकेले ही चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। हाल ही में सपा के वरिष्ठ नेता रामपाल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि आखिर जनता परिवार एक कब हो पाया था। उन्होंने सपा को केवल 5 सीटें मिलने का कारण घटक दलों की रणनीति को बताया। दरअसल बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले जनता परिवार महागठबंधन बिखराव के रास्ते पर आ गया है। इस दौरान सपा ने राज्य में चुनाव में लड़ने के लिए केवल 5 सीटें मिलने पर आपत्ती ली है। सपा ने गठबंधन से खुद को अलग करते हुए कहा है कि सपा अब बिहार में खुद ही अकेले चुनाव लड़ेगी।

उल्लेखनीय है कि बिहार में महागठबंधन की बात कर लगभग सभी क्षेत्रीय और राष्ट्रीय दल एक साथ जुट गए और सभी ने भाजपा को पटखनी देने की तैयारी कर ली लेकिन इस गठबंधन में प्रारंभ से ही मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रभुत्व दिए जाने को लेकर विवाद चलता रहा। इस दौरान आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव भी गठबंधन में असंतुष्ट नजर आए लेकिन खुले तौर पर उन्होंने कुछ भी नहीं कहा। इसके बाद सपा को 5 सीटें मिलने के बाद सपा ने स्वयं को गठबंधन से अलग कर लिया। ऐसे में जनता परिवार में टूट की बात सामने आई। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -