अवैध बांग्लादेशियों को भारत में क्यों बसा रही सपा ? MLA इरफ़ान ने बांटे सर्टिफिकेट, 5 गिरफ्तार
अवैध बांग्लादेशियों को भारत में क्यों बसा रही सपा ? MLA इरफ़ान ने बांटे सर्टिफिकेट, 5 गिरफ्तार
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की कानपुर पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे 5 बांग्लादेशियों को अरेस्ट कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों में 2 पुरुष, 2 महिलाएँ और एक नाबालिग किशोर शामिल हैं। ये सभी आरोपित फर्जी पहचान के साथ भारत में रह रहे थे। इनके पास से कई पासपोर्ट और आधार कार्ड भी मिले हैं। एक बांग्लादेशी नागरिक कई देशों का दौरा भी कर चुका था और उसके पास कई देशों की करेंसी भी बरामद हुई है। कानपुर से समाजवादी पार्टी (सपा) के MLA इरफ़ान सोलंकी ने इन सभी के दस्तावेज़ों को वेरिफाई भी कर रखा था। पुलिस ने यह कार्रवाई रविवार (11 दिसंबर) को की है।

 

कानपुर पुलिस के अनुसार, 11 दिसंबर को थाना मूलगंज पुलिस को कुछ संदिग्धों के मेस्टन रोड की ओर जाने की जानकारी मिली थी। इस सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की तो 4 लोग पकड़ में आए। उन्हें जब पहचान पत्र दिखाने के लिए कहा गया, तो वो लोग आनाकानी करने लगे। पुलिस को भ्रमित करने के लिए सभी संदिग्धों ने पहचान पत्र घर पर होने का बहाना बनाने लगे। पुलिस उन सभी संदिग्धों को लेकर उनके घर पर पहुँची। वहाँ पुलिस को खालिद माजिद नामक एक शख्स पहले से मौजूद मिला। इस दौरान पुलिस ने संदिग्धों के घर की चेकिंग की, जिसमें बांग्लादेशी पासपोर्ट, फर्जी आधार कार्ड, विदेशी करेंसी के साथ करीब साढ़े 14 लाख रुपए भी बरामद हुए।

इस संबंध में पूछने पर आरोपित कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। आख़िरकार पुलिस ने सभी 5 संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। जब उनसे पूछताछ की गई तो आरोपितों ने जानकारी दी है कि वो मूल रूप से बांग्लादेश के खुलना जिले के रहने वाले हैं। संदिग्धों की शिनाख्त 79 वर्षीय ख़ालिद माज़िद, 53 वर्षीय रिज़वान मोहम्मद, 45 वर्षीय हिना खालिद और 21 वर्षीय रुखसार के रूप में हुई है। एक अन्य नाबालिग भी पुलिस हिरासत में है, जो इसी परिवार का है। पुलिस पूछताछ में सभी आरोपितों ने जानकारी दी है कि सभी आरोपित वर्ष 2016 में भारत में रह रहे हैं। 

इन सभी के पास से 1001 डॉलर विदेशी मुद्रा और सोने के कई जेवर मिले हैं। पकड़ा गया रिज़वान कई बार पाकिस्तान, मलेशिया, बांग्लादेश और नेपाल की यात्रा कर चुका है। पुलिस ने सभी आरोपितों पर IPC की धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120-B के साथ धारा 14 विदेशी विषयक अधि0 1946 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी बताया है कि गिरफ्तार आरोपितों के दस्तावेज़ कानपुर से समाजवादी पार्टी (सपा) के MLA हाजी इरफ़ान सोलंकी ने वेरिफाई किए थे। पुलिस ने बताया है कि सपा MLA इरफ़ान ने न केवल पकड़े गए आरोपितों को अपने आधिकारिक लेटर हेड पर भारतीय होने का प्रमाणपत्र दिया था, बल्कि उनके कागजातों को निरंतर सत्यापित भी किया था। हाजी इरफ़ान के अलावा सपा पार्षद मन्नू रहमान ने वर्ष 2019 में इन बांग्लादेशियों के भारतीय होने का सर्टिफिकेट जारी किया था।

रामपुर: 12 साल पहले आज़म खान ने बनाया था मुसलमान, अब 80 लोगों ने सनातन धर्म में की घर वापसी

भारत जोड़ो यात्रा में 'जेबकतरों' का आतंक ! 100 लोगों का मोबाइल-सामान चोरी

'सियासी दलों के अंदर भी लोकतंत्र लाए चुनाव आयोग..', लोकसभा में कांग्रेस नेता मनीष तिवारी का बिल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -