समाजवादी पार्टी के नेता की बयानबाजी से बढ़ सकता है गठबंधन में गतिरोध
समाजवादी पार्टी के नेता की बयानबाजी से बढ़ सकता है गठबंधन में गतिरोध
Share:

लखनऊ। उत्तरप्रदेश में चुनावी दौर है। इस दौर में नेताओं द्वारा बयानबाजियां की जा रही हैं। कहीं कोई दल अपने विरोधी दल की आलोचना करता है तो कोई अपने ही दावे सभी के सामने बताता है। मिली जानकारी के अनुसार कुछ नेताओं द्वारा कहा जा रहा है कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की स्थितियां निर्मित हुई दोनों ही दलों ने चुनाव एक साथ लड़ने का दिखावा किया है। तो दूसरी ओर यह बात सामने आई है कि समाजवादी पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री आर आर्या ने गठबंधन पर बयान दिया।

इस गठबंधन ने कांग्रेस की परेशानियां बढ़ा दी हैं। दरअसल आर्या ने कहा कि वे तो कांग्रेस से गठबंधन किए बिना ही सरकार का निर्माण कर लेते। उन्होंने तो बहुत बड़े राक्षस को मारने के लिए छोटे शैतान को एकत्रित कर लिया। आर्या द्वारा कहा गया कि आखिर बड़े शैतान को मारने के लिए छोटे शैतान से हाथ मिला लिया गया। कांग्रेस को आर्या द्वारा शैतान बताने के बाद कई कांग्रेसी नेताओं ने विरोध किया। ऐसे में यह माना जा रहा है कि सपा नेता के बयान से गठबंधन के लिए परेशानियां हो सकती हैं।

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की स्थितियां बनी और दोनों ही दल प्रदेश में मिलकर चुनाव लड़ने का दिखावा कर रही हैं। समाजवादी पार्टी की सरकार में मंत्री आर आर्या ने गठबंधन को लेकर इस तरह का बयान दिया जिसके द्वारा कांग्रेस की परेशानियां बढ़ गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर विवाद बढ़ गया है। दरअसल दोनों ही दलों ने प्रत्याशियों को मैदान में उतारा। इस तरह से कांग्रेस के लिए परेशानियां बढ़ गई हैं। प्रियंका गांधी का चुनावी कार्यक्रम भी रद्द कर दिया गया है।

गृहमंत्री से मिलने व भाजपा में शामिल होने का नरेश अग्रवाल ने किया खंडन

प्रियंका ने अखिलेश को याद दिलाया अपना वादा, रायबरेली-अमेठी की सीटें मांगी

आपसी रंजिश के बाद सपा जिला उपाध्यक्ष की हत्या, क्षेत्र में फैला तनाव

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -