अचानक बिगड़ी मुलायम सिंह यादव की तबियत, मुंबई अस्पताल में कराया गया भर्ती
अचानक बिगड़ी मुलायम सिंह यादव की तबियत, मुंबई अस्पताल में कराया गया भर्ती
Share:

लखनऊ. समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक और यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव की फिर अचानक तबीयत खरब हो गई है। उन्हें मुंबई स्थित एक अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती करवाया गया है। मुलायम को पेट में समस्या है। मुलायम सिंह यादव बीते काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे हैं। हाल ही में नाक से खून आने के बाद सपा संरक्षक लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम मुलायम सिंह का हाल ही में 81वां जन्मदिन मनाया गया है। वे बीते छह महीनों से पेट, ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं। महाराष्ट्र के सपा अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने जानकारी देते हुए बताया है कि मुलायम सिंह को पेट में दर्द था। उनकी मेडिकल जांच के लिए उन्हें मुंबई लाया गया है। उनकी रूटीन जांच होती रहती है। कोई खास दिक्कत नहीं है। 

उन्होंने कहा कि रविवार शाम को मुलायम सिंह को लखनऊ वापस भेज दिया जाएगा। कुछ सपा कार्यकर्ता और रिश्तेदार मुलायम के साथ मौजूद हैं।  मुलायम को इससे पहले 20 दिसंबर को लखनऊ के सिविल अस्पताल में एडमिट कराया गया था। तब उन्हें अचानक नाक से खून आ गया था। हॉस्पिटल में उनकी सर्जरी हुई थी। इसके अलावा शुगर व बीपी की जांच के बाद दवाएं दी गई थी।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जारी किया eBkray, जिसके जरिए होगी जब्त सम्पत्तियों की नीलामी

वित्तमंत्री सीतारमण ने ली बैंकों की समीक्षा बैठक, CBI निदेशक बोले- सही फैसला लेने वालों को डरने की जरुरत नहीं....

Paytm Wallet में क्रेडिट कार्ड से पैसे ऐड करने वाले लोग जरूर पड़ें यह खबर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -