यूपी चुनाव: टिकट नहीं मिलने पर फफक पड़े सपा नेता जावेद राइन, वायरल हुआ वीडियो
यूपी चुनाव: टिकट नहीं मिलने पर फफक पड़े सपा नेता जावेद राइन, वायरल हुआ वीडियो
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में टिकट काटे जाने के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) के एक और नेता जावेद राइन का रोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो फफक-फफक कर रोते हुए बिजनौर की जनता को संबोधित करते नज़र आ  रहे हैं। दरअसल, जावेद बढ़ापुर विधानसभा से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। यह वीडियो बुधवार (19 जनवरी) से वायरल हो रहा है।

 

वायरल वीडियो में जावेद राइन कह रहे हैं, 'साथियों अस्सलाम वालेकुम। मन तो दुखता है। सारा शहर और जिला जानता है। जब भी रात 2 बजे गरीब, मजदूर की जंग लड़ने के लिए, मैं हमेशा आगे रहा। मैंने कभी किसी के साथ कुछ भी गलत नहीं किया। आपको पता है कि मैंने कितनी मेहनत की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का जो भी फैसला है वो हमें मान्य है। मैं क्षेत्र के सभी लोगों से माफ़ी चाहूँगा कि मैं आपकी सेवा नहीं कर सका। तभी शायद मेरा टिकट नहीं हुआ। आप लोगों का काफी प्यार मिला। आप सभी ने बहुत सम्मान दिया। शायद आपकी खिदमत करना मेरे नसीब में नहीं था।'

 

वीडियो वायरल होने के बाद जावेद राइन ने अपनी सफाई में एक और वीडियो पोस्ट किया। उस वीडियो में जावेद ने कहा कि, 'मुझे बहुत अधिक दुःख हुआ। इसलिए मुझे लाइव आना पड़ा। मैं आप लोगों का आभारी हूँ। मैं आप लोगों का एहसान नहीं उतार सकूंगा। इस वीडियो को वायरल कर के जिन्होंने दुःख में मेरा साथ दिया, मैं उनका सदैव आभारी रहूँगा। मेरे राष्ट्रीय अध्यक्ष का जैसे आदेश होगा मैं वैसे ही काम करूँगा। यदि वो कहेंगे कि निर्दलीय लड़ कर दिखाओ, तो मैं निर्दलीय भी चुनाव लड़ कर दिखा दूँगा। आवाम मेरे साथ है। उसका जो आदेश होगा मैं वही करूँगा।' इस वीडियो को बनाते वक़्त जावेद राइन ने लाल रंग की समाजवादी पार्टी (सपा) की परंपरागत टोपी पहन रखी थी। यह वीडियो 20 जनवरी, 2022 (गुरुवार) का बताया जा रहा है।

मुरलीधरन ने जगन रेड्डी सरकार पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया

'.. तो देश में शिवसेना का प्रधानमंत्री होता..', संजय राउत ने भाजपा को याद दिलाई 'बाबरी'

NCP सांसद अमोल कोल्हे ने फिल्म में निभाई 'गोडसे' की भूमिका, मचा बवाल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -