कोर्ट ने घोषित किया भगोड़ा, काटी फरारी...अब 'अखिलेश यादव' ने दिया विधानसभा चुनाव का टिकट
कोर्ट ने घोषित किया भगोड़ा, काटी फरारी...अब 'अखिलेश यादव' ने दिया विधानसभा चुनाव का टिकट
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) और राष्ट्रीय लोक दल (RLD) ने अपने 29 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में RLD के 19 और समाजवादी पार्टी के 10 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है। इन उम्मीदवारों में कुछ नाम ऐसे हैं जिनका आपराधिक इतिहास रहा है। सपा द्वारा कैराना विधानसभा सीट से नाहिद हसन  को उम्मीदवार बनाया गया है। बता दें कि नाहिद हसन के खिलाफ पुलिस में कई आपराधिक केस दर्ज हैं।

 

इसी के साथ नाहिद हसन को कैराना से हिन्दुओं के अतिचर्चित पलायन का भी मास्टरमाइंड बताया जाता है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नाहिद हसन को फिर से सपा द्वारा टिकट दिए जाने को समाजवादी पार्टी का ‘जिन्नावाद’ करार दिया है। कई भाजपा नेताओं ने नाहिद हसन को दोबारा टिकट दिए जाने पर सवाल उठाए हैं। नाहिद हसन पर जमीन खरीदने के मामले में धोखाधड़ी का भी मामला दर्ज है। वह शामली जिले की स्पेशल कोर्ट से भगोड़ा भी घोषित किया जा चुका है। बता दें कि नाहिद हसन कैराना से सपा के मौजूदा विधायक भी हैं। उनकी माँ तबस्सुम यहीं से सांसद रह चुकी हैं।

 

काफी समय तक फरार रहने वाले नाहिद हसन ने जनवरी 2020 में कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। करीब 1 महीने से ज्यादा समय तक जेल में रहने के बाद उन्हें जमानत दी गई थी। फरवरी 2021 में यूपी पुलिस ने नाहिद हसन, उनकी माँ तबस्सुम और 38 अन्य लोगों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत एक्शन लिया गया था। वर्ष 2019 में वायरल हुए एक वीडियो में नाहिद हसन को कैराना में लोगों से भाजपा के लोगों का बहिष्कार करते हुए देखा गया था।

 

यही नहीं नाहिद के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भी विवाद करने के कई वीडियो वायरल हुए हैं। सितम्बर 2019 में SDM अमित पाल शर्मा ने जब उनसे वाहन के दस्तावेज़ माँगे थे, तब भी नाहिद ने उनसे काफी लम्बी बहस की थी।अक्टूबर 2019 में नाहिद हसन ने कैराना पुलिस थाने में घुस कर इंस्पेक्टर प्रेमवीर राणा के साथ भी कहासुनी की थी।

'लड़की हूँ, लड़ सकती हूँ..' की पोस्टर गर्ल से ही 'कांग्रेस' ने मांग ली रिश्वत, वायरल हुआ ट्वीट

'आतंकियों का समर्थन' कर रहा था Twitter, जैसे ही कोर्ट पहुंचा मामला अक्ल आ गई ठिकाने

विधानसभा चुनावों में बड़ा 'गेम' कर सकता है Twitter, पहले से विवादों में है ये 'साइट'

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -