आज फिर अखिलेश यादव ने किया किसानों का समर्थन, बोले- 'जमीन हड़पने का षडयंत्र है'
आज फिर अखिलेश यादव ने किया किसानों का समर्थन, बोले- 'जमीन हड़पने का षडयंत्र है'
Share:

नई दिल्ली: केंद्र के कृषि बिलों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का प्रदर्शन चल रहा है। ऐसे में कई नेता हैं जो किसानों का समर्थन कर रहे हैं वहीं कई किसान ऐसे भी हैं जो किसानों को इस प्रदर्शन को करने से मना कर रहे हैं। आज किसानों के आंदोलन का छठा दिन है। ऐसे में इस आंदोलन का समर्थन समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी किया है। उन्होंने आज फिर से एक ट्वीट कर किसानों का समर्थन किया है।

ऐसा वह बीते तीन दिनों में चार बार कर चुके हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी आवाज किसानों के हक में बुलंद की है और मोदी सरकार पर निशाना साधा है। हाल ही में एक ट्वीट कर उन्होंने लिखा है, 'आय दोगुना करने का जुमला देकर कृषि कानून की आड़ में किसानों की जमीन हड़पने का षडयंत्र हो रहा है। इसे हम खेती-किसानी करने वाले अच्छे से समझते हैं। मैं अपने किसानों के साथ हमेशा की तरह संघर्षरत हूं। ताकि MSP, मंडी और कृषि की सुरक्षा करने वाली संरचना बची-बनी रहे।'

 

जी दरअसल उन्होंने दावा किया कि 'अब भाजपा खत्म है।' वैसे इससे पहले उन्होंने बीते सोमवार को काव्य पंक्तियों के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बिना ही उनको निशाने पर लिया था। बीते दिन ही उन्होंने कहा था, 'इधर किसानों की जिंदगी पर बन रही है, उधर देवों की दिवाली मन रही है। दिल बहुत छोटा है। इस अनुपात में तो नाप जिसके सीने की 56 रही है, वह मेहनतकश मुफलिसी में है। लेकिन पैसों वालों की चकाचक छन रही है। उधर, हलधर, इधर बंदूक वाले दीपक आंधी लड़ाई ठन रही है।' इसके अलावा भी उन्होंने बीते दिनों ट्वीट कर किसानों का समर्थन किया।

तीन माह के निचले स्‍तर पर पहुंचा भारत का मैन्युफैक्चरिंग PMI, नवंबर में घटकर हुआ 56.3

लालू-ललन ऑडियो मामला: जदयू ने कहा लालू की पुरानी आदत तो राजद ने कही यह बात

एआईसीटीई में आज शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -