अपमान के साथ किसानों के साथ व्यवहार BJP को छोड़कर किसी भी पार्टी ने कभी नहीं किया: अखिलेश यादव
अपमान के साथ किसानों के साथ व्यवहार BJP को छोड़कर किसी भी पार्टी ने कभी नहीं किया: अखिलेश यादव
Share:

लखनऊ: कृषि कानूनों के खिलाफ हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के किसान इस समय सड़कों पर आ गए हैं। जी दरअसल किसान इस समय केंद्र सरकार से नए कानून को वापस लेने की मांग कर रहे है। अब किसान आंदोलन के प्रति सरकार के रवैए पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने हाल ही में कहा कि, 'इस तरह के अपमान के साथ किसानों के साथ व्यवहार बीजेपी को छोड़कर किसी भी पार्टी ने कभी नहीं किया।'

जी दरअसल आज ही मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, 'किसान के ऊपर इतना अत्याचार किसी सरकार ने नहीं किया होगा, जितना बीजेपी की सरकार कर रही है। ये वहीं लोग है, जिन्होंने किसानों से कहा था कि वे न केवल कर्ज माफ करेंगे। बल्कि उन नीतियों को लाएंगे जिनसे किसानों की आय दोगुनी होगी। लेकिन अन्नदाताओं की मांगों पर सकारात्मक रूख अपनाने के बजाय उन पर आंसू गैस के गोले दागना, ठंडे पानी की बौछार करना और लाठियां चलवाने जैसे घोर निंदनीय काम कर रही है।'

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि, 'लगभग 70 प्रतिशत भारत कृषि पर निर्भर है, फिर भी अपने ही देश में भाजपा ने किसानों को बेगाना बना दिया है। उनकी आय दोगुनी करने, उनकी फसल के उत्पादन लागत का डेढ़ गुना देने जैसे वायदे भाजपा सरकार की जुमलेबाजी बनकर रह गए हैं। भाजपा सरकार तो किसानों की बात सुनने के बजाय अपनी हठधर्मी पर जमी है। किसानों का यह उत्पीड़न भाजपा को भारी पड़ेगा। समाजवादी पार्टी किसान बिल का विरोध करेगी।' आप सभी को हम यह भी बता दें कि अखिलेश यादव BJP के रवैये से कई बार नाराज हो चुके हैं फिर वह पहले हो या अब।

जानिए गुरुनानक से जुड़ी दिलचस्प बातें

दिग्गज नेता शुभेंदु अधिकारी ने छोड़ा TMC का साथ, क्या थामेंगे भाजपा का हाथ ?

हैदराबाद चुनाव: अकबरुद्दीन का विवादित बयान, बोले- ना योगी से डरेंगे ना चाय वाले से...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -