अस्पताल में इलाज को लेकर BJP पर बरसे अखिलेश यादव
अस्पताल में इलाज को लेकर BJP पर बरसे अखिलेश यादव
Share:

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधा है। जी दरअसल हाल ही में उन्होंने बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि, 'भाजपा के धक्कामार राज में जनता के लिए बनी उप्र की आपातकालीन सेवाएं स्वयं ही संकट में हैं… अब ये स्वयं जनता के सहारे हैं। ये कैसा विरोधाभास है।' जी दरअसल सपा प्रमुख ने एक वीडियो भी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया है। आप सभी को बता दें कि इससे पहले अखिलेश ने सीएम योगी पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि उनकी सरकार ने राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया है।

फ़िलहाल सपा मुख्‍यालय से जारी एक बयान के अनुसार यादव ने कहा कि, 'उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं चौपट हैं। गरीब लोग इलाज के अभाव में मर रहे हैं और भीषण गर्मी के दिनों में हालत बद से बदतर होते जा रहे हैं।' जी हाँ और सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि, 'सरकारी अस्पताल में दवा नहीं होने से मरीजों को परेशानी हो रही है, जबकि कन्नौज मेडिकल कॉलेज में पीने का पानी तक नहीं है।' इसके अलावा उन्होंने यह भी दावा किया कि कन्नौज के जिला अस्पताल के ‘ब्लड बैंक’ में ‘नेगेटिव ग्रुप ब्लड’ की एक भी यूनिट नहीं बची है। यहां जरूरत पड़ने पर मरीजों को खून के लिए कानपुर और लखनऊ जाना पड़ रहा है।

आप सभी को बता दें कि इस दौरान राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आगरा मेडिकल कॉलेज का उदाहरण देते हुए राज्य में ‘दयनीय स्वास्थ्य सेवाओं’ की ओर इशारा किया। जी दरसल उन्होंने आरोप लगाया कि, 'मरीजों को ‘स्ट्रेचर’ और ‘व्हीलचेयर’ तक नहीं मिल रहे हैं।' आगे उन्होंने कहा कि, 'जब उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार थी तब स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया था। मरीजों को अस्पताल ले जाने के लिए 108 एम्बुलेंस सेवा और गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को घर से अस्पताल ले जाने के लिए एम्बुलेंस सेवा 102 शुरू की गई थी। यह अब पूरी तरह से फेल साबित हो रही है। लोग इलाके के लिए भटक रहे हैं।'

मुस्लिमों की नाराज़गी के बीच इफ्तार पार्टी में पहुंचे अखिलेश यादव, कमाल फारुकी बोले- खत्म हो जाएगा वजूद

हार से पस्त नहीं हुई है समाजवादी पार्टी, जल्द ही कमबैक करेगी- अखिलेश यादव

'सीएम योगी लट्ठ बजाएंगे।।', क्या अखिलेश के लिए था अपर्णा यादव का ये बयान ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -