अजीत सिंह का कटा टिकट सपा-रालोपा करेंगे गठबंधन
अजीत सिंह का कटा टिकट सपा-रालोपा करेंगे गठबंधन
Share:

लखनऊ : उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए विभिन्न पार्टियां अपना जनाधार बढ़ाने के लिए कोशिशें कर रही हैं। समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल में गठबंधन को लेकर जो जानकारी सामने आई है उसके तहत कहा जा रहा है कि समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल दोनों ही गठबंधन करेंगे। दरअसल सपा प्रमुख मुलायम सिंह आरएलडी प्रमुख अजीत सिंह को राज्यसभा के लिए सीट देने का प्रबंध कर रहे थे।

जानकारी तो यह भी थी कि वे उन्हें राज्यसभा का टिकट दे रहे थे लेकिन दोनों के बीच सोमवार के पहले हुई भेंट के बाद टिकट वितरण पर बात नहीं बनी और अजित सिंह का टिकट कन्फर्म नहीं हुआ। मगर दोनों ही दलों के बीच गठंधन हो रहा है। मगर यह बात सामने आ रही है कि अजित सिंह को राज्यसभा टिकट देने में परेशानी हो रही है। बता दे कि अजित सिंह समाजवादी पार्टी के बेहद करीब हैं। अजित सिंह ने 24 घंटे में दो बार मुलायम सिंह से भेंट की।

दरअसल वर्ष 2014 के चुनाव में अजित सिंह का जनाधार कुछ कम हो गया था। राजनीति में कम होते रसूख के कारण अजित सिंह को कुछ मुश्किल हो रही थी। उन्होंने बिहार चुनाव में जेडीयू से गठबंधन का प्रयास भी किया था लेकिन वे सफल नहीं हो पाए थे। हालांकि उनका जाटों में अच्छा प्रभुत्व है लेकिन अपने राजनीतिक महत्व को बढ़ाने के लिए उन्होंने उत्तरप्रदेश में गठबंधन का प्रयास किया है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -