जनता परिवार महागठबंधन टूटने की कगार पर, 5 सीटें मिलने से सपा असंतुष्ट
जनता परिवार महागठबंधन टूटने की कगार पर, 5 सीटें मिलने से सपा असंतुष्ट
Share:

पटना​ : बिहार विधानसभा चुनाव से पूर्व जनता परिवार बिखराव की जद में आ गया है। माना जा रहा है कि सपा को राज्य में होने वाले आगामी चुनाव के लिए सीटें कम मिली हैं, जिसके कारण पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव असंतुष्ट हैं। यही नहीं सपा को महज 5 सीटें दी गई हैं। जिससे सपा गठबंधन से अलग होने का मन बना रहा है। सपा की नाराजगी जनता परिवार के लिए एक बड़ा बिखराव मानी जा रही है। हालांकि सपा द्वारा इस मसले पर चर्चा के लिए लखनऊ में पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक आमंत्रित की गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार पार्टी को केवल 5 सीटो पर लड़ने की अनुमति मिलने के बाद जनता परिवार यह मंथन करेगा कि जनता परिवार में रहा जाए या फिर स्वतंत्र होकर बिहार में सीटों पर निर्वाचन लड़ा जाए। हालांकि आरजेडी प्रमुख लालू सपा को मनाने में लगे हैं, लेकिन नीतीश कुमार के रवैये से बात बनती नज़र नहीं आ रही । उल्लेखनीय है कि जनता परिवार के महागठबंधन में नीतीश कुमार, लालू प्रसाद यादव, सोनिया गांधी और शरद यादव शामिल थे लेकिन सपा द्वारा असंतुष्टि जताए जाने से इस गठबंधन में आगे भी टूट होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -