जबान पर लगाम ना लगा पाने की वजह से प्रियंका को किया सलमान ने घर से बाहर
जबान पर लगाम ना लगा पाने की वजह से प्रियंका को किया सलमान ने घर से बाहर
Share:

वीकेंड वॉर में शनिवार को बिगबॉस में सलमान खान बड़े गुस्से में नजर आये। उन्होंने प्रियंका जग्गा को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया। प्रियंका जग्गा एपिसोड में अपनी गलती ना मानते हुए सलमान खान से बहस करने लगी जिसके कारण सलमान को यह कदम लेना पड़ा. घरवालों ने प्रियंका जग्गा को इस हफ्ते का खलनायक चुना था जिसके बाद सलमान ने प्रियंका को उनकी गलत भाषा के प्रयोग के लताड़ लगाई लेकिन प्रियंका सलमान के सामने जवाब देने लगी जिस कारण सलमान ने उन्हें कहा कि उन्हें अभी का अभी ये घर छोड़ना पड़ेगा।

प्रियंका ने तो इतना तक कह दिया कि वो बिगबॉस के घर में आना ही नहीं चाहती थी। इस दौरान सलमान ने प्रियंका की अश्लील भाषा के सबूत देते हुए घरवालो को कुछ अनएडिटेड क्लिप्स दिखाई जिसमे प्रियंका घरवालों के लिए बहुत ही गन्दी भाषा का प्रयोग कर रही थी। इसके बाद सलमान ने प्रियंका से कहा कि ये घर आपके लायक नहीं है आप फौरन ये घर छोड़कर चले जाएं।

सलमान के इस फैंसले से बाकी सभी घरवाले बहुत ज्यादा खुश नजर आये और तालियां बजाकर अपनी खुशी व्यक्त की। सलमान ने एक कदम आगे जाते हुए ये घोषणा भी कर दी कि अगर प्रियंका दुबारा इस शो या इस चैनल पर दिखाई दीं तो वे इस चैनल के साथ काम करना नहीं करेंगे।

और जब फूट गया मनु का गुस्सा...नौबत मारपीट की आई

बिग बॉस के घर में पास-पास आ रहे हैं गौरव व बानी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -