5 साल की उम्र में यौन शोषण का शिकार हो चुकीं हैं सलमान खान की एक्स
5 साल की उम्र में यौन शोषण का शिकार हो चुकीं हैं सलमान खान की एक्स
Share:

बॉलीवुड से आए दिन कई बड़ी खबरें आती रहती हैं। जी दरअसल बॉलीवुड के कई सेलेब्स हैं जो अब तक यौन शोषण का शिकार हो चुके हैं। इस लिस्ट में अधिकतर अभिनेत्रियां शामिल हैं। अब हाल ही में इस लिस्ट में शामिल हुईं हैं सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली। जो दरअसल सोमी ने हाल ही में अपने साथ हुई यौन शोषण की घटना का जिक्र किया है। उन्होंने एक मशहूर वेबसाइट से बातचीत में कहा, '5 साल की उम्र में पहली बार मेरा यौन शोषण हुआ था। ये बात मैंने अपने माता-पिता को भी बताई थी। उन्होंने मुझे चुप रहने की नसीहत दी थी। सालों तक ये बात मैं किसी से नहीं कह पाई। पाकिस्तान और भारत जैसे देशों में लड़कियों की छवि साफ रहना बहुत जरूरी है। ये बात समझने में मुझे काफी समय लगा। मेरा यौन शोषण यहां बंद नहीं हुआ। 9 और 14 सील की उम्र में फिर से मेरे साथ इस तरह की घटनाएं हुईं।'

इसी के साथ आगे उन्होंने सलमान खान से अपने रिश्ते को लेकर बात की। उन्होंने कहा, 'मैंने 16 साल की उम्र में फिल्म मैंने प्यार किया देखी थी। ये फिल्म देखकर मैंने फैसला किया था कि मैं सलमान खान के साथ ही शादी करूंगी। मैंने अपनी मां से भारत आने की जिद करनी शुरू कर दी। मुझे सपने आने लगे कि मेरी और सलमान खान की शादी हो गई है। ताजमहल देखने के बहाने से मैं भारत आ गई। मैं काफी समय तक मुंबई के ताज होटल में रही। लोग मेरा मजाक बनाते थे। लोगों को लगता था कि मैं एक स्ट्रगलर हूं जो शानदार होटल में रहती है। मैं बस सलमान खान से मिलना चाहती थी। एक प्रोडक्शन हाउस में सलमान खानमुझसे टकराए। हालांकि मैं सलमान खान को नहीं देख पाई थी। कुछ समय में ही सलमान खान और मेरी दोस्ती हो गई। जिसके बाद कुछ समय तक हम दोनों रिलेशनशिप में रहे। कुछ गलतफहमियों की वजह से हमारा रिश्ता ज्यादा दिन नहीं टिक पाया।'

वैसे आजकल सोमी अली अमेरिका में ‘नो मोर टियर्स’ नाम से एक एनजीओ चला रही हैं।

भारतीय रिज़र्व बैंक में इन पदों पर निकली बंपर भर्तियां, जल्द करें आवेदन

इस दिन जारी किए जा सकते हैं मध्यप्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड, जानिए पूरा विवरण

बेबी प्लानिंग पर प्रियंका चोपड़ा ने किया बड़ा खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -