सलमान ने हाथ में तिरंगा लेकर मनाया आजादी का जश्न, सभी को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
सलमान ने हाथ में तिरंगा लेकर मनाया आजादी का जश्न, सभी को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
Share:

बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्मों के शूट में व्यस्त हैं। अब इन सभी के बीच वह बीते दिनों एक फिल्म की शूटिंग के लिए भारतीय नौसेना के जहाज पर पहुंचे थे जहां उन्होंने इंडियन नेवी के जवानों के साथ एक पूरा दिन बिताया था। आपको बता दें कि यहाँ पर सलमान खान ने हाथ में तिरंगा लेकर नौसेना के जवानों के साथ एक तस्वीर खिंचवाई थी और अब आज उसी तस्वीर को सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है और लोगों को 76वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है।

आप सभी को बता दें कि सलमान खान ने भारतीय नौसेना के जवानों के तिरंगा फहराया था। वहीं इस तस्वीर को शेयर करते हुए सलमान खान ने कैप्शन में लिखा है- 'सबको 75वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई। जय हिंद।' आप देख सकते हैं सलमान खान हाथ में तिरंगा लेकर उसे फहराते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। आपको पता हो सलमान खान भी पीएम नरेंद्र मोदी के 'हर घर तिरंगा' अभियान में शामिल हो गए हैं। सामने आने वाली रिपोर्टे के अनुसार उन्होंने मुंबई स्थित अपने घर, गैलेक्सी अपार्टमेंट में तिरंगा फहराया है। जी हाँ और जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पहले सलमान खान विशाखापट्टनम में इंडियन नेवी के जवानों के साथ मस्ती करते नजर आए थे।

जी दरअसल सलमान खान यहां अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचे थे। सलमान खान की विशाखापट्टनम में नेवी फील्ड से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही थीं। फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हुईं सलमान खान की इन तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि वह इंडियन नेवी जवानों के बीच मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहां सलमान खान ने भारतीय नौसेना के जवानों के साथ सेल्फी भी ली थी जो बीते दिनों खूब वायरल हुई थी।

अजय देवगन ने सेट पर मनाया स्वतंत्रता दिवस का जश्न

'मैं रहूं या ना रहूं ये भारत रहना चाहिए', एक्ट्रेस ने झंडा फहराते हुए लिखी ये बात

रिलीज हुआ राष्ट्रीय गान जय हे 2.0, आज के दिन सुने जरूर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -