फुट-फुट कर रोया सलमान.....
फुट-फुट कर रोया सलमान.....
Share:

बॉलीवुड की सफलतम फिल्मो के निर्देशक सूरज बड़जात्या के कजिन और राजश्री प्रोडक्शन के एमडी और सीईओ रजत बड़जात्या का निधन हो गया है। बता दे कि राजश्री प्रोडक्शन ने मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन, हम साथ-साथ हैं और प्रेम रतन धन पायो जैसी आइकॉनिक फिल्में बनाई हैं। ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने रजत के निधन पर दुख जताते हुए ट्वीट किया- रजत का अंतिम संस्कार 30 जुलाई को वरली स्थित क्रिमेशन (शवदाह गृह) में किया गया। रजत अजीत बड़जात्या के बेटे थे। रजत का दाह संस्कार शनिवार को वर्ली शमशान घाट पर किया गया।

रजत के अचनाक निधन से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री को सदमा पहुंचा। सलमान खान, रितेश देशमुख, बोमन ईरानी, रिचा चड्डा सहित कई बॉलीवुड सेलेब्स ने ट्विटर पर शोक जताया था. रजत अपने पीछे पत्नी और दो बच्चे छोड़ गए हैं। राजश्री प्रोडेक्शन की शुरुआत सूरज और रजत के दादा ताराचंद बड़जात्या ने की थी। सुपरस्टार सलमान खान रविवार को राजश्री मीडिया के सीईओ रजत बड़जात्या की शोकसभा में शामिल हुए। शोकसभा में सलमान खान अपने आप पर कंट्रोल नहीं कर पाए और उनकी आंखों से आंसू निकलने लगे। इससे पहले सलमान ने रजत की मौत पर ट्वीट करके शोक जताया था। सलमान शोकसभा में अपनी बहन अलविरा अग्निहोत्री के साथ पहुंचे थे। सलमान और रजत अच्छे दोस्त थे।

सलमान ने सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी मैंने प्यार किया से बड़ा ब्रेक लिया था। इसे मूवी बड़जात्या ने ही प्रोड्यूस किया था। रजत की शोकसभा में डायरेक्टर सुभाष घई, एक्ट्रेस तारा शर्मा सहित कई अन्य बॉलीवुड सेलेब्स भी देखने को मिले। बता दें कि 15 अगस्त 1947 को ताराचंद बड़जात्या ने राजश्री प्रोडक्शन की नींव रखी थी। बताया जा रहा है कि रजत को पिछले तीन महीने से कैंसर था और शुक्रवार शाम 6.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। कहा जा रहा है कि रजत कैंसर की अंतिम स्टेज पर थे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -