Breaking News: सलमान खान को सांप ने काटा, अस्पताल में भर्ती!
Breaking News: सलमान खान को सांप ने काटा, अस्पताल में भर्ती!
Share:

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) को लेकर एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल उनको बीती रात सांप ने काट लिया था। बताया जा रहा है वह उस समय अपने पनवेल वाले फॉर्म हाउस पर थे। इस घटना को बीते कल की रात को साढ़े तीन बजे की बताया जा रहा है। इस मामले में मिली जानकारी के तहत सांप के काटने के बाद उन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में ले गए थे। जहां उनका इलाज हुआ।

वहीँ इलाज करवाकर सलमान खान अपने घर आ चुके हैं। इस मामले में मिली जानकारी के तहत सलमान खान शनिवार की शाम को अपने पनवेल फॉर्म हाउस पर थे। कुछ रिपोर्ट्स की माने तो सलमान को बिना जहर वाले सांप ने काटा है इसी के चलते सलमान पर इसका ज्यादा असर नहीं हुआ है। आप सभी को बता दें कि सलमान खान 56 साल के होने वाले हैं। जी हाँ और वह आने वाले 27 दिसंबर को अपना 56वां जन्मदिन मनाएंगे। आप सभी जानते ही होंगे कि कोरोना की वजह से सलमान इस बार अपना बर्थडे बहुत जोर-शोर से नहीं मनाने वाले हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार सलमान के बर्थडे पर इस बार छोटी पार्टी होने वाली है। सामने आने वाली रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान अपना बर्थडे पनवेल फार्महाउस पर मनाने वाले हैं। इस पार्टी में परिवार वाले और कुछ खास दोस्त शामिल होने वाले हैं। कहा जा रहा है सलमान का प्लान है कि वह ज्यादा लोगों को नहीं बुलाने वाले हैं वह इसे बहुत सिंपल रखने वाले हैं। वैसे तो हर बार सलमान खान के बर्थडे परह गेस्ट लिस्ट बहुत बड़ी होती है लेकिन इस बार ऐसा नहीं होने वाला है।

बॉयफ्रेंड से अलग होने के बाद बोलीं सुष्मिता- 'आईलवयू'

सुष्मिता सेन से ब्रेकअप पर रोहमन ने तोड़ी चुप्पी, कही यह बात

बॉलीवुड स्टार किड्स का सांता लुक देखकर ख़ुशी से झूम उठेंगे आप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -