कच्चे प्याज का अचार बनाते नजर आए सलमान खान, वीडियो हो रहा वायरल
कच्चे प्याज का अचार बनाते नजर आए सलमान खान, वीडियो हो रहा वायरल
Share:

बॉलीवुड के भाईजान कहे जाने वाले सलमान खान को इन दिनों कुकिंग का भूत सवार हो गया है। जी हाँ, अब आप सोच रहे होंगे हम ऐसा क्यों कह रहे हैं।।। तो हम आपको बता दें कि इन दिनों उनके कई फोटोज और वीडियोस सामने आ रहे हैं जिनमे वह कुकिंग करते हुए दिख रहे हैं। अब हाल ही में भी उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमे वह कुकिंग कर रहे हैं। इस वीडियो को सलमान की मुंहबोली बहन बीना काक ने शेयर किया है जो आप देख सकते हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए सलमान की बहन ने बताया है कि, 'वो कच्चे प्याज का अचार बना रहे हैं।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bina Kak (@kakbina)

वैसे इस वीडियो को पोस्ट करते हुए बीना ने कैप्शन में लिखा है, "सलमान हमारे हरफनमौला इंस्टेंट कच्चे आम का अचार बनाते हुए। मजेदार, मेहनती, आउटडोर, पेंटर, सिंगर, एक्टर। एसके को खाना बनाना भी पसंद है। कच्चे प्याज का अचार बनाते हुए जिसे उनका पूरा परिवार पसंद करता है।" आप सभी जानते ही होंगे कि ये पहली बार नहीं है जब सलमान इस तरह से कुकिंग करते नजर आ रहे हैं। वह इससे पहले भी कई बार कुकिंग करते दिख चुके हैं। उनके कई ऐसे वीडियो बीना ने शेयर किये हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bina Kak (@kakbina)

बीते दिनों ही सलमान के जन्मदिन पर भी बिना ने उनका एक वीडियो शेयर किया था जहां वो मजे से खाना पकाते हुए नजर आ रहे थे। सलमान के बारे में बात करें तो वह अपने फ्री टाइम को घुड़सवारी और खेती करते हुए बिताते हैं, इसके अलावा वह कुकिंग भी करते हैं। वैसे बीते दिनों ही उन्होंने अपने कई म्यूजिक वीडियोज रिलीज किये थे जिसके लिए उन्होंने अपनी आवाज भी दी थी। काम के बारे में बात करें तो जल्द ही सलमान राधे योर मोस्ट वांटेड भाई फिल्म में दिखाई देंगे।

पटवारी सहित 1152 पदों पर यहाँ निकली बंपर भर्तियां, देंखे पूरा विवरण

विवादों में घिरे डोनाल्ड ट्रम्प कई फिल्मों में आ चुके है नजर, पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ भी की है फिल्म

इंदौर में पहली कोरोना वैक्सीन लगवाने जा रहीं स्वास्थ्यकर्मी बोली- 'मैं और मेरा परिवार निश्चिंत है'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -