जोधपुर कोर्ट में अपने बयान से पलटे सलमान खान
जोधपुर कोर्ट में अपने बयान से पलटे सलमान खान
Share:

जोधपुर : फिल्म अभिनेता सलमान खान आज जोधपुर की सीजेएम कोर्ट में पेश हुए। दरअसल काले हिरण का शिकार करने के मामले में आज उनसे सीजेएम न्यायालय ने पूछताछ की। इस मामले में सलमान खान ने अपने पूर्वबयान से अलग जानकारी दी। चिंकार शिकार मामले में चल रही इस कार्रवाई में इससे एक नया मोड़ आ गया। सलमान खान ने न्यायालय को कहा कि उन्होंने किसी तरह का हथियार नहीं रखा था, उन्होंने पुलिस के दबाव में अपने पास हथियार रखने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि वे बेकसूर हैं और उन्हें फंसाया जा रहा है। इस मामले की अगली सुनवाई 4 अप्रैल को होना तय की गई है।

आज हुई सुनवाई के दौरान जज ने सलमान खान से उनके माता - पिता का नाम पूछा। उनका धर्म और राष्ट्रीयता भी पूछी सलमान खान ने अपना धर्म और राष्ट्रीयता भारतीय बताई। सलमान ने अपना जवाब दिया तो उनके वकील ने इस मामले में गवाह पेश करने हेतु कुछ समय और मांगा। न्यायालय ने इस मामले की तारीख को आगे बढ़ा दिया। सलमान लगभग 12 मिनट तक कोर्टरूम में रहे। सलमान की पेशी के दौरान उनकी बहन अलवीरा भी उनके साथ थीं। न्यायालय में सलमान खान ने स्वयं को निर्दोष बताया।

दरअसल सलमान पर आरोप है कि जिस हथियार से काले हिरण का शिकार किया गया था उसकी लाईसेंस अवधि समाप्त हो गई थी और सलमान ने उसे अपने पास रख लिया था। जिस पर पुलिस ने आम्र्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया था।

उल्लेखनीय है कि सीजेएम न्यायालय में सलमान खान ने स्वयं को निर्दोष बताया था और पांच गवाहों को बुलाने की अनुमति भी दी थी। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद सभी पांचों गवाहों से जिरह पूरी हो गई थी। राजस्थान उच्च न्यायालय ने सलमान की सजा पर स्टे लगा दी है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -