महाराष्ट्र में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आए सलमान खान
महाराष्ट्र में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आए सलमान खान
Share:

बॉलीवुड के कई सेलेब्स हैं जो लोगों की मदद के लिए अब तक हाथ बढ़ा रहे हैं। इस लिस्ट में सोनू सूद से लेकर बॉलीवुड के दबंग सलमान खान तक का नाम शामिल है। सलमान एक बार फिर से महाराष्ट्र की मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने महाराष्ट्र में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए बढ़ा कदम उठाया हैं। मिली जानकारी के तहत उन्होंने 5 ट्रक राहत पैकेज के चिपलून, महाड और कई अन्य आंतरिक क्षेत्रों में भेजे हैं। एक मशहूर वेबसाइट की रिपोर्ट को माने तो जैसे ही सलमान खान को बाढ़ के बारे में जानकारी मिली वैसे ही उन्होंने तुरंत मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया।

 

उन्होंने 500 राशन किट्स मुहैया करवाए हैं। उनके द्वारा भेजी गई हर किट में 5 किलो चावल और गेंहू, 2 किलो दाल, 1 लिटर तेल, 1 किलो चायपत्ती, 2 किलो मिस मसाले, 5 हजार सेनेटरी नेपकिन और 50 हजार बिस्किट के पॉकेट है। इसी के साथ पानी की बोतल भी भेजी गई है। इस बारे में बात करते हुए युवा शिवसेना लीडर राहुल कनाल ने बताया कि, ''सलमान ने आगे भी मदद के लिए इच्छा जाहिर की है। उन्होंने कहा वो लोकल लोगों से पूछकर जरूरत की चीजें बताए जिसे वो आगे भी प्रोवाइड करवा देंगे।''

आप सभी को बता दें कि सलमान से पहले अभिनेता सोनू सूद ने भी महाराष्ट्र में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए अपनी टीम और जरूरत की चीजें भेजी हैं। अब अगर हम काम के बारे में बात करें तो इन दिनों सलमान खान अपनी नयी फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म के सेट से कई तस्वीरें सामने आ चुकी है जिसमें सलमान बड़े फिट नजर आए हैं।

'बेल बॉटम' में इस मशहूर बॉलीवुड एक्टर के कारण इंदिरा गांधी बनी थी लारा दत्ता

राज कुंद्रा को एक और बड़ा झटका, हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका

रिलीज से पहले विवादों में घिरी 'बेल बॉटम',अक्षय-वाणी का पोस्टर है वजह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -