'भाई मास्क उल्टा है', सलमान खान को देख बोले फैंस
'भाई मास्क उल्टा है', सलमान खान को देख बोले फैंस
Share:

बॉलीवुड के दबंग खान यानी कि सलमान खान को आज करोड़ो लोग पसंद करते हैं और उनकी एक झलक के लिए बेताब रहते हैं। सलमान खान के बारे में बात करें तो वह हर साल अपने फैंस के सामने एक से एक शानदार फिल्में पेश करते हैं। उनकी हर एक फिल्म को फैंस का प्यार मिलता है। अब जल्द ही सलमान टाइगर 3 में दिखाई देने वाले हैं। इसी बीच हाल ही में सलमान खान एक अलग अंदाज में एयरपोर्ट पर दिखाई दिए हैं।

जी दरअसल सलमान खान कुछ दिनों पहले अपनी अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग करने रूस गए थे, हालांकि अब वह मुंबई लौट आए हैं, और उन्हें एयपोर्ट पर देखा गया। यहाँ से अभिनेता की फोटोज सामने आई हैं जो इस समय तेजी से वायरल हो रहीं हैं। आप देख सकते हैं इन फोटोज में एक्टर ने पूरी तरफ खुद को कवर कर रखा है। आप देख सकते हैं इस दौरान सलमान खान सिर पर बड़ी सी हैट, काला मास्क, नीली जैकेट पहने दिखाई दे रहे हैं।

खबरें हैं कि सलमान बिग बॉस 15 के लिए मुंबई वापस आए हैं क्योंकि 2 अक्टूबर को शो फैंस के सामने पेश होने वाला है। फिलहाल सलमान अपने लुक के लिए ट्रोल भी हो रहे हैं। जी दरअसल जब सलमान खान एयरपोर्ट पर दिखाई दिए तो इस दौरान उन्होंने उल्टा मास्क पहना हुआ था। इसी को देख एक यूजर ने लिखा, “मास्क उल्टा है,” वहीं दूसरे ने लिखा, 'भाई मास्क उल्टा है।'

इसके अलावा एक अन्य ने कहा, “कभी मास्क न पहनने वाला इंसान जब मास्क लगाना है तो यह सबूत है।।सलमान का उल्टा मुखौटा सबूत है।” इस तरह कई लोग कमेंट कर सलमान को उलटे मास्क के बारे में बता रहे हैं।

IPL 2021: KKR पर रोमांचक जीत दर्ज कर बोले CSK के कप्तान धोनी- हम अच्छा नहीं खेले लेकिन।।।

IPL 2021 के दौरान धोनी की टीम के इस धुरंधर खिलाड़ी ने किया सन्यास का ऐलान

दिल्ली-राजस्थान मैच पर लगा रहे थे सट्टा, इंदौर क्राइम ब्रांच ने 5 को पकड़ा, करोड़ों का हिसाब-किताब बरामद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -