बिग बॉस छोड़ने को लेकर सलमान खान ने तोड़ी छुपी, कही ये बात
बिग बॉस छोड़ने को लेकर सलमान खान ने तोड़ी छुपी, कही ये बात
Share:

बिग बॉस शो को होस्ट कर रहे सलमान खान ने शो छोड़ने को लेकर बड़ा खुलासा किया हैं| घर में बढ़ती शारीरिक हिंसा, लड़ाई-झगड़े के बीच लगातार चर्चा चल रही थी की क्या सलमान खान शो छोड़ सकते हैं| कई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि सलमान खान शो छोड़ना चाहते हैं| यह भी कहा गया है कि सलमान खान के बिग बॉस छोड़ने के बाद फरहा खान शो को होस्ट करेगी| अब पहली बार सलमान खान ने बिग बॉस छोड़ने की खबरों पर प्रतिक्रिया दी है| हाल ही में सलमान खान ने मीडिया से बात करते हुए कहा- 'मेरा एक हिस्सा उस हिस्से को काटकर बाहर फेंक देना चाहता है और दूसरा हिस्सा उसे रखना चाहता है| बाद वाला हिस्सा हावी है जो इसे फेंकना चाहता है|


सलमान से इस इंटरव्यू के दौरान यह भी पूछा गया क्या आपको यह शो पसंद है? जवाब में दबंग 4 स्टार सलमान खान ने कहा- 'मुझे यह शो पसंद है| कभी-कभी यह तनावपूर्ण हो जाता है लेकिन बहुत कुछ सीखता हूं| मुझे इससे पता चलता है कि हमारा देश कहां जा रहा है| मूल्यों, नैतिकताओं और सिद्धांतों को क्या हो रहा है| अच्छी बात ये है कि जब सेलेब्स शो से बाहर निकलते हैं वे बिल्कुल भी वैसे नहीं होते हैं जैसे शो में दिखते हैं| हालांकि सलमान खान ने यह भी कहा कि ऐसा नहीं है कि वे शो में परफॉर्म कर रहे है, बिग बॉस का घर उन्हें वैसा बना देता है|

वहीं बिग बॉस की खबरें देने वाले ट्विटर हैंडर ने भी हालिया ट्वीट में दावा किया है कि सलमान खान शो छोड़ रहे हैं| वह बिग बॉस में अपना बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे| 27 दिसंबर को सलमान खान का बर्थ डे है| वहीं सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो अपनी आने वाली फिल्म दबंग 4 के प्रमोशन में बिजी हैं| वहीं उनकी फिल्म राधे भी कतार में है|

सामने आईं सोन्या अयोध्या की हल्दी सेरेमनी की फोटोज, राजकुमारी लुक में गिराई बिजलियाँ

टीआरपी लिस्ट में मची उथल-पुथल, लिस्ट देखकर चकरा जाएगा आपका दिमाग

गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले बिग बॉस के ये कंटेस्टेंट टॉप 10 में हैं शामिल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -