सलमान खान के वो काले सच जिन्हे सुनकर खौल उठेगा आपका खून
सलमान खान के वो काले सच जिन्हे सुनकर खौल उठेगा आपका खून
Share:

बॉलीवुड के सुपरस्टार कहे जाने वाले सलमान खान उर्फ़ भाईजान को आज कौन नहीं जानता। देश ही नहीं विदेश में भी उनकी फ़ैन फॉलोविंग है और लोग इस क़दर उनके दीवाने हैं कि उनकी फ़िल्म देखने के लिए पूरा का पूरा सिनेमा हॉल तक बुक कर लेते हैं। वैसे बड़ा सुपर स्टार बनने के लिए कुछ विवाद भी ज़रूरी हैं जो सलमान खान की ज़िंदगी में भी है। सलमान का करियर विवादों से भरा है लेकिन उनमे से कुछ ख़ास क़िस्से या यूँ कह लो काले सच है जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएँगे। आइए बताते हैं उनके बारे में।

महिला पर उठाया हाथ - बॉलीवुड के चुलबुल पांडेय कहे जाने वाले सलमान खान का नाम नीली आँखो वाली ऐश्वर्या राय से भी जुड़ चुका है। दोनो ने कभी एक-दूजे के साथ जीने मरने की क़समें खाईं थीं लेकिन आज दोनो के रास्ते अलग हो गए हैं। दोनो के अलग होने का कारण अलग-अलग बताए गए हैं लेकिन एक बार एक इंटरव्यू में ख़ुद ऐश्वर्या बता चुकीं हैं कि सलमान उन्हें मारते थे और बेवजह उनपर हाथ उठाते हैं। केवल इतना ही नहीं वह ऐश्वर्या पर शक भी करते थे और दूसरे स्टार्स के साथ उनका नाम जोड़ते थे। ऐश्वर्या के अलावा एक बार ख़बर यह भी आई थी कि सलमान कैटरीना पर हाथ उठाने वाले थे क्योंकि कैटरीना ने शॉर्ट ड्रेस पहनी थी लेकिन उस समय करीना ने कैटरीना को बचा लिया था लेकिन इस बात का अब तक कोई पुख्ता सबूत नहीं मिल पाया। इस तरह यह साबित होता है कि सलमान खान का ग़ुस्सा काफ़ी खराब है और ग़ुस्से में वह अपने क़रीबियों पर हाथ उठा सकते हैं।

फिल्म 'पृथ्वीराज' से सामने आई मानुषी छिल्लर की तस्वीरें, इस किरदार को निभाते आएँगी नजर

काला हिरण विवाद - इस विवाद से तो आप सभी वाक़िफ़ ही होंगे। इस विवाद में सलमान को जोधपुर जिला एवं सत्र कोर्ट में पेश होना पड़ता है। उन्होंने 1998 में फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' की शूटिंग के दौरान राजस्थान के एक गांव में दो काले हिरणों का कथित अवैध शिकार किया था और इसी मामले में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को 18 दिन जेल में भी रहना पड़ा है। इस केस में सलमान को जान से मारने की धमकी भी मिल चुकी है। बहुत कम लोग जानते हैं कि काले हिरण का शिकार मामले में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान को पांच साल की सजा सुनाई गई थी, लेकिन वर्तमान में वे जमानत पर चल रहे हैं और अपील लंबित हैं। वैसे सिर्फ सलमान ही नहीं सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम कोठारी पर भी काले हिरण का शिकार करने के मामले में शामिल माने गए हैं।

शराब पीकर सड़क पर सोने वालों पर गाड़ी चढ़ाना - यह बात है 28 सितंबर 2002 की जब अभिनेता की टोयोटा लैंड क्रूजर कार ने मुंबई के बांद्रा उपनगर में एक बेकरी के बाहर पांच लोगों को कुचल दिया था। इनमे से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और चार अन्य घायल हो गए थे। वहीं उस समय सलमान ने निचली अदालत के इस निष्कर्ष को चुनौती दी है कि वह शराब पीकर गाडी चला रहे थे। इस दौरान अभिनेता ने कहा था कि, ''निचली अदालत ने उन्हें गैर इरादतन हत्या के आरोप में गलत तरह से दोषी ठहराया है, क्योंकि उन्हें नहीं पता था कि कोई दुर्घटना हो जाएगी।'' उस दौरान खबर यह भी आई थी कि जब दुर्घटना हुई तो टोयोटा लैंड क्रूजर में चार लोग मौजूद थे और उनका पारिवारिक चालक अशोक सिंह गाडी चला रहा था। उस समय सलमान को छह मई को एक सत्र अदालत ने गैर इरादतन हत्या सहित विभिन्न आरोपों में पांच साल कैद की सजा सुनाई थी लेकिन बाद में उनकी अपील को विचार के लिए मान लिया गया और उन्हें जमानत दे दी गई और यह केस भी अब तक जारी है। इस मामले में सलमान ने मुंबई की जेल में समय बिताया है और यह मामला बॉम्बे हाईकोर्ट में खत्म हो चुका है लेकिन सुप्रीम कोर्ट में लंबित है।

Video: एक्ट्रेस के आदाब करते ही पिघला सलमान भाई का दिल, झट से लगा लिया गले

विवेक ओबोरॉय संग विवाद - सलमान खान एक सुपरस्टार है इस बात में कोई गुरेज नहीं है और वह इस समय लोगों के दिलों में अपनी छाप छोड़ जाते हैं। एक समय था जब सलमान और विवेक का झगड़ा सुर्ख़ियों में रहा था। जी दरअसल ऐश्वर्या रॉय से अलग होने के बाद सलमान और विवेक के बीच झगड़ा हुआ था। हुआ यूँ था कि सलमान से अलग होकर ऐश्वर्या अभिनेता विवेक ओबेरॉय के नजदीक आ गईं और यह बात सलमान को पसंद नहीं आई। उस दौरान उन्होंने विवेक ओबेरॉय को फोन लगा दिया और धमकी दी। इसी के बाद विवेक और सलमान इंडस्ट्री में जानी दुश्मन बन गए। आज भी दोनों की दुश्मनी बरकार है।

पाकिस्तानी चैनल को दिया इंटरव्यू - सलमान की उस समय बहुत अधिक आलोचना हुई थी जब उन्होंने पाकिस्तानी चैनल को दिए एक इंटरव्यू में यह दावा कर दिया था कि ''26...11 के मुंबई आतंकवादी हमले को इसलिए बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया कि इसमें कुलीन (खानदानी) लोगों को निशाना बनाया गया था।'' यह होने के बाद उन्होंने ट्विटर पर भी ट्वीट किया था और लिखा था, ''हर व्यक्ति का एक जैसा मूल्य है और आतंकवाद का कोई भी कृत्य दुनिया के किसी भी हिस्से में अक्षम्य है। चाहे यह 9...11 हो या 26...11. '' उन्होंने यह तक कहा था कि, 'पाकिस्तान को दोष नहीं दिया जाना चाहिए क्योंकि यह इंडियन सिक्यूरिटी फोर्स की असफलता है।' इसके बाद उनपर खूब विवाद हुए थे और कई लोगों ने उन्हें भला-बुरा तक कह दिया था। वहीं यह सब होने के बाद सलमान ने सामने आकर यह कहा था कि, "इसे तोड़ मरोड़ कर पेश किया जा रहा है और गलत अर्थों में सामने लाया जा रहा है। मैंने तो बस इतना कहा था कि सभी लोगों की जान बराबर होती है। चाहे अमीर आदमी हो या गरीब आदमी, सब बराबर हैं। लेकिन कुछ आतंकवादी हमलों को ज्यादा मीडिया कवरेज मिलती है, क्यों।"

'फिलहाल पार्ट-2' लेकर आ रहे है अक्षय कुमार और नुपूर सैनन, सामने आया पोस्टर

शारीरिक व्यायाम की तुलना बलात्कार से - इंडस्ट्री में भाईजान के नाम से पहचाने जाने वाले सलमान खान उस समय विवादों में घिरे थे जब उन्होंने सुल्तान फिल्म के दौरान शारीरिक व्यायाम से भरे शूटिंग की तुलना बलात्कार की शिकार महिला से कर दी थी। जी हाँ, आपको याद हो यह मामला उनकी फिल्म सुल्तान की रिलीज के पहले आया था और इस विवाद के बाद उन्हें लोगों ने खूब खरी-खोटी सुनाई थी। वहीं कई लोग ऐसे भी थे जो इस बात पर भी उनका साथ दे रहे थे।

बड़े विवाद लेकिन फिर भी मशहूर- आज के समय में सलमान खान इतने फेमस स्टार हैं कि लोग उन्हें अपने दिल में बसा बैठे हैं। लोग उनके इस कदर दीवाने हैं कि उनकी तस्वीर को अपने कमरे में, उनके नाम के टैटू तक बनवाते हैं। इतना कुछ करने के बाद भी सलमान सुपरस्टार हैं और लोगों के दिलों में उनके लिए अथाह प्यार है। विवादों से घिरे होने के बाद भी सलमान को कोई बुरा नहीं मानता लेकिन क्या सच में सलमान बुरे इंसान नहीं है। उन्होंने इतना कुछ किया और इनमे से कुछ भी ऐसा नहीं है जिसे हम यह कह सके कि ''यह बुरा नहीं है'' तो कैसे सलमान खान सुपरस्टार हो सकते हैं। उन्हें सुपरस्टार होने का कोई हक़ नहीं है। वैसे यह बात बॉलीवुड की सिंगर सोना मोहापात्रा भी कह चुकीं हैं। उन्होंने एक बार अपने बयान में कहा था कि 'उन्होंने महिला को पीटा, लोगों पर गाड़ी चढ़ाई, जानवर मारा और इसके बावजूद देश के हीरो। यह सही नहीं है। भारत ऐसे फैन्स से भरा पड़ा है।' हालाँकि यह कहने के बाद सोना खूब ट्रोल हुईं और लोगों ने उन्हें गालियां तक दीं लेकिन एक बार आप खुद दिल से सोचिए क्या इतना कुछ करने के बाद सलमान सुपरस्टार बनने के काबिल हैं या नहीं।।।?

सलमान खान पर KRK ने लगाया गंभीर आरोप, कहा- 'करियर खराब करने में लगे हुए है...'

मीरा राजपूत ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर, शाहिद कपूर ने दिया ऐसा रिएक्शन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -