गणेश चतुर्थी: सलमान खान ने की बप्पा की आरती, पति संग पहुंची कैटरीना कैफ
गणेश चतुर्थी: सलमान खान ने की बप्पा की आरती, पति संग पहुंची कैटरीना कैफ
Share:

हर साल की तरह इस साल भी सलमान खान की बहन अर्पिता के घर गणपति बप्पा विराजे हैं। जी दरअसल बीते बुधवार को अर्पिता के घर गणपति सेलिब्रेशन था और इस दौरान यहां फिल्मी सितारे बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। इस दौरान यहाँ न्यूली मैरिड कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ भी नजर आए। आपको याद हो तो सलमान खान ने पिछले साल गणपति सेलिब्रेशन मिस किया था, हालाँकि इस साल उन्होंने गणेश पूजा में हाजिरी लगाई।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

जी दरअसल गणेश पूजा के दौरान सलमान खान व्हाइट शर्ट और ब्लू डेनिम जींस में हैंडसम हंक लगे। सलमान ने पैपराजी को पोज भी दिए। सलमान खान ने इंस्टा पर गणपति आरती का वीडियो शेयर किया है और इस वीडियो में सभी हाथ जोड़कर आरती करते नजर आए। इस वीडियो को शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा- गणपति बप्पा मोरया। आप देख सकते हैं इस वीडियो में सलमान खान गणेश आरती करते नजर आ रहे हैं। वहीं उनके बाद अर्पिता खान, आयुष शर्मा, रितेश देशमुख भी गणपति बप्पा की आरती करते नजर आए।

आपको बता दें कि सलमान खान की मां भी वीडियो में नजर आईं। सलमान खान का ये वीडियो वायरल हो रहा है और फैंस को यह बहुत पसंद आ रहा है। इस आरती में विक्की कौशल, कटरीना कैफ पर सबकी नजरें टिकी थीं। ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों ट्रेडिशनल आउटफिट में स्टनिंग लगे। इस दौरान महेश मांझरेकर अपनी बेटी सई के साथ पहुंचे। वरुण शर्मा, इसाबेल, रितेश देशमुख,जेनेलिया डिसूजा भी गणपति सेलिब्रेशन का हिस्सा बने थे। सभी ने खूब एन्जॉय किया।

इस तरह बॉलीवुड में हुई थी मनोज की एंट्री

आखिर क्यों विक्की और कैटरीना की शादी में लगी थी इतनी सिक्योरिटी? एक्ट्रेस ने अब खोला राज

लगातार 3 फ्लॉप देने के बाद अक्षय ने इस डायरेक्टर संग मिलाया हाथ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -