गर्लफ्रेंड यूल‍िया वंतूर संग सलमान ने मनाया नया साल
गर्लफ्रेंड यूल‍िया वंतूर संग सलमान ने मनाया नया साल
Share:

2022 यानी नया साल आ चुका है। ऐसे में नए साल का बॉलीवुड गल‍ियारों में भी जोरदार तरीके से स्वागत किया गया है। इस दौरान सभी सेलेब्स ने अपने करीब‍ियों के साथ तस्वीर साझा कर नए साल की खुश‍ियों भरी शुभकामनाएं दी हैं। इसी लिस्ट में सलमान खान भी शामिल रहे, जिन्होंने नए साल का जश्न गर्लफ्रेंड यूल‍िया वंतूर और पर‍िवार के साथ काफी उत्साह से मनाया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Iulia Vantur (@vanturiulia)

आप सभी को बता दें कि एक्टर-पॉल‍िट‍िश‍ियन काक बीना ने सलमान के साथ तस्वीर साझा कर न्यू ईयर 2022 की बधाईयां दी है जो आप यहाँ देख सकते हैं। इस फोटो में ब्लैक टी शर्ट, व्हाइट प्र‍िंटेड जैकेट और वाश्ड डेन‍िम्स में सलमान का स्वैग नजर आ रहा है। वहीं काक बीना द्वारा शेयर इस तस्वीर में फैंस सलमान को देख कमेंट्स करते दिख रहे हैं। आप देख सकते हैं कमेंट्स में फैंस ने काक बीना और सलमान, दोनों को न्यू ईयर विश किया है। वहीं दूसरी ओर यूल‍िया वंतूर ने न्यू ईयर सेल‍िब्रेशन का वीड‍ियो शेयर किया है, जिसमें सभी लोग फैंस को नए साल की बधाईयां देते नजर आए। इस वीड‍ियो में यूल‍ियां समेत संगीता ब‍िजलानी और काक बीना भी नजर आईं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bina Kak (@kakbina)

आप सभी को बता दें कि सलमान और उनके पर‍िवार ने एक्टर के पनवेल स्थ‍ित फार्महाउस में नया साल मनाया है। वहीं नया साल मनाने से पहले एक्टर का बर्थडे भी 27 दिसंबर को फार्महाउस में धूमधाम से मनाया गया था। यहाँ से सेल‍िब्रेशन की फोटोज और वीड‍ियोज सामने आए थे जो लोगों को बहुत पसंद आए थे। उस समय सलमान ने बर्थडे केक भांजी आयत संग मिलकर काटा था।

कोरोना पॉजिटिव हुई यह मशहूर अदाकारा

अहमद पटेल के बेटे ने अमीषा पटेल को किया प्रपोज, सियासी गलियारों से लेकर बॉलीवुड तक मची खलबली

पति को किस कर सोनम कपूर ने मनाया नए साल का जश्न

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -