इन खासियतों के कारण सबके चहेते हैं सलमान खान, करते हैं करोड़ों दिलों पर राज
इन खासियतों के कारण सबके चहेते हैं सलमान खान, करते हैं करोड़ों दिलों पर राज
Share:

हाल ही में जब सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या का मामला सामने आया था तो इस दौरान कई लोगों ने सलमान खान पर भी जमकर गुस्सा निकाला था। दरअसल, सलमान खान पर लोगों ने भाई-भतीजावाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था और उनका आरोप था कि इसी के चलते सुशांत सिंह राजपूत ने खुदकुशी करने का कदम उठाया था। देशभर में सलमान खान को लेकर इसके बाद विरोध प्रदर्शन हुआ था। हालांकि आज हम आपको सलमान खान की कुछ ऐसी ख़ासियतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बलबूते वे करोड़ों दिलों पर राज करते हैं। 

- इस बात से हर कोई वाकिफ़ है कि सलमान खान 53 की उम्र में भी अविवाहित है और हर दौर की लड़की उन पर फिदा रही है। आज भी लाखों लडकियां सलमान पर जान छिड़कती है।  

- सलमान खान भारत के सबसे अमीर अभिनेता भी है। वे इसके दम पर विदेशों में भी नाम कमा चुके हैं। वे इस समय भारत के तीसरे सबसे अमीर अभिनेता है। साथ ही वे खूबसूरती के मामले में भी दुनिया के टॉप-10 अभिनेता में शामिल हो चुके हैं। 

- सलमान लोगों की मदद के लिए सदा तैयार रहते हैं। वे कभी भी इस काम में पीछे नहीं हटते हैं। न केवल वे बॉलीवुड में किसी की मदद बल्कि आम लोगों की मदद करने के लिए भी पहचाने जाते हैं। 

- सलमान खान के फैंस उन्हें भाई कहकर बुलाते हैं। न केवल फैंस बल्कि उन्हें हिंदी सिनेमा में भी कई सितारे भाई कहते हैं। भाई शब्द सलमान को अपने फैंस से सीधे-सीधे जोड़ता है। 

- बॉलीवुड में सितारों को लॉन्च करने के लिए भी सलमान ख़ासे मशहूर है। सलमान अब तक कई सितारों का बॉलीवुड डेब्यू करा चुके हैं। जहां अधिकतर सितारे बॉलीवुड में हिट रहे हैं। 

- ऐश्वर्या को छोड़कर जिनसे भी सलमान खान का अफेयर रहा है, उनसे रिश्ता टूटने के बाद भी सलमान खान उनके करीबियों में शुमार है। वे आज भी अपनी कई गर्लफ्रेंड्स के दोस्त बताए जाते हैं। इनमें कैटरीना कैफ का उदाहरण प्रमुख है।  

- सलमान खान अपने घर-परिवार की भी जान हैं। सलमान खान को परिवार में अन्य सदस्यों के मुकाबले ज्यादा प्यार और मान-सम्मान मिलता है। ख़ास बात यह है कि सलमान आज भी एक संयुक्त परिवार में रहते हैं। वे एक अच्छे बेटे होने के साथ-साथ एक अच्छे भाई भी है। सलमान खान छुट्टियों के साथ ही त्यौहार भी अपने पूरे परिवार के साथ मिलकर मनाते हैं। 

- सलमान एक फाइटर के रूप में भी खुद को साबित कर चुके हैं। सलमान खान कई बार कोर्ट-कचहरी का सामना भी कर चुके हैं। काले हिरण के शिकर का मामला, आर्म्स एक्ट और हिट एंड रन मामले से वे एक फाइटर की तरह लड़ते रहे हैं। सलमान ने इस दौरान हिम्मत नहीं हारी और खुद को उन्होंने साबित किया।  

 

 

ठीक हो रहे हैं अमिताभ-अभिषेक, नहीं है खास ट्रीटमेंट की जरूरत

Video: ससुराल में घोड़ी बनी प्रियंका चोपड़ा, सास ने लगवाई दौड़

लॉकडाउन में हिमेश रेशमिया ने कंपोज किये 700 सॉन्ग्स

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -