सलमान ने दिए 65 सवालों के जवाब, कहा वे हैं निर्दोष
सलमान ने दिए 65 सवालों के जवाब, कहा वे हैं निर्दोष
Share:

जयपुर। काले हिरण शिकार मसले पर सलमान खान आज जोधपुर न्यायालय में पेश हुए। हालांकि अब वे कोर्ट से निकल गए हैं। मगर सलमान को लेकर जो सुनवाई हुई उसमें क्या कुछ हुआ यह उनके फैन्स जानना चाहते हैं। मिली जानकारी के अनुसार न्यायालय में सलमान खान से 65 सवाल किए गए और सलमान खान ने सवालों के जवाब दिए। सलमान खान खुद को निर्दोष कह रहे थे।

सलमान खान के ही साथ फिल्म हम साथ साथ हैं में सह अभिनेता सैफ अली खान और सह अभिनेत्रियां सोनाली बेंद्रे, तब्बू और नीलम आदि भी शामिल थे। इन लोगों पर सलमान खान को शिकार के लिए उकसाने का आरोप था। गौरतलब है कि वर्ष 1998 में इन लोगों द्वारा फिल्म हम साथ साथ हैं की शूटिंग के दौरान जोधपुर के कांकाणी में काले हिरणों का शिकार किया गया था।

शिकार के लिए उपयोग की गई बंदूक कथित तौर पर सलमान के कमरे से बरामद हुई थी। जिसके बाद सलमान पर आम्र्स एक्ट का मामला भी दर्ज किया गया था। हालांकि वर्ष 2006 में निचली अदालत ने सलमान खान को दोषी करार देते हुए 1 वर्ष की सजा सुनाई थी।

लेकिन फिर उच्च न्यायालय में मामला जाने पर सलमान को दोषमुक्त कर दिया गया था। सलमान खान पर अपने सह अभिनेताओं और अभिनेत्रियों के साथ कांकाणी में काले हिरणों के शिकार का आरोप था। सलमान खान पर लूणी में 15 अक्टूबर 1998 में आम्र्स एक्ट का मामला दर्ज हुआ हालांकि वे इस प्रकरण में दोष मुक्त हो गए।

चुलबुल पांडे और कपिल से मिले सुपरस्टार जैकी चैन

जोधपुर कोर्ट में आज पेश होंगे सलमान, फैंस की निगाहेें टीवी सैट पर जमीं

चिंकारा केस: सलमान सहित बाकी आरोपियों की अगली सुनवाई 27 को

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -